एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर: हंगामा, शोर-शराबा, बंद और बवाल के 32 दिन, जानें मरीजों की बेहाली का डरावना सच

Kolkata: आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या के मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर 32 दिन से हड़ताल पर हैं. जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद मचा बवाल अभी तक नहीं थमा है. अभी तक जूनियर डॉक्टर अपने काम पर वापस नहीं लौटे हैं. एक महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी प्रशासन के कई जतन और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के कड़े निर्देशों के बावजूद जूनियर डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं. 

हड़ताल ना खत्म होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठानी पड़ रही है. मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं. मरीजों का कहना है कि वो रोज अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं. इलाज ना होने की वजह से उनकी परेशानी बढ़ रही है.

मरीजों का हाल हुआ बुरा

आरजी कर अस्पताल में इलाज कराने आईं 55 साल की आरती को सांस की बीमारी है. लेकिन उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया, 'मुझे सांस लेने में दिक्कत है. डॉक्टर भी अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं. कुछ पूछने जाते हैं तो वो हमें ही डांट देते हैं. हम यहां पर ठीक होने के लिए आते हैं, लेकिन छह घंटे इंतज़ार करके हमारी तबियत और ज्यादा बिगड़ रही है. हमें डॉक्टरों के आंदोलन से कोई दिक्कत नहीं है. वो आंदोलन करें लेकिन यह ना भूलें कि मरीजों को भी उनकी जरूरत है.

मोहम्मद असरफ हुसैन हार्ट पेशेंट हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने इलाज के लिए एक महीने पहले आना था, लेकिन हड़ताल की वजह से वो एक महीने बाद आएं हैं. यहां पर भी अभी तक उनका इलाज नहीं हुआ है. उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

5 लाख मरीज पहुंचते हैं इलाज के लिए 

सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन की वजह से डॉक्टरों की संख्या सामान्य से कम है. इसका असर मरीजों पर पड़ रहा है. राज्य में 300 सरकारी अस्पताल हैं, 26 मेडिकल कॉलेज हैं. इसमें 95,000 डॉक्टर फुल टाइम जुड़े हैं. जहां पर करीब 5 लाख मरीज हर दिन इलाज के लिए आते हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को SC में बताया था कि अब तक 23 लोगों की जान जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के कारण इलाज न मिल पाने की वजह से हुई है.

डॉक्टरों नें रखी नई डिमांड 

11 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग ने ईमेल के जरिए डॉक्‍टरों को मिलने के लिए राज्य मुख्यालय नबान्नो बुलाया था. लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने मिलने से इंकार कर दिया था. डॉक्टरों ने फिर से डिमांड रख दी है. इसमें कहा गया है कि इस बैठक में 10-15 नहीं बल्कि 30 लोग जायेंगे, बैठक का सीधा प्रसारण करना होगा और बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मौजूद रहना होगा. इस सपर द मुख्य सचिव मनोज पंत ने इसे ‘दुखद’ कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget