एक्सप्लोरर

चार दोस्त, डिलिवरी बॉय... कोलकाता के 'निर्भया' केस में कौन-कौन CBI की रडार पर?

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. डॉक्टर के मृत शरीर पर कई चोट के निशाना मिले थे. इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी.

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम राजधानी कोलकाता पहुंच गई है. टीम ने कोलकाता पुलिस से मामले की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज ले लिए हैं. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी को भी सीबीआई टीम को सौंप दिया है. सीबीआई की टीम कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज बयानों की जांच में जुट गई है. सीबीआई के रडार मृतक डॉक्टर के चार दोस्त भी हैं. इन सभी ने घटना से पहले उसके साथ डिनर किया था. इसके अलावा जिस डिलिवरी बॉय ने खाना सर्व किया था, वह भी सीबीआई के रडार पर है. 

सीबीआई लिस को मिली पहली कॉल से लेकर पूरे क्राइम सीक्वेंस को एस्टेब्लिश करने में जुट गई है. पुलिस को शुक्रवार सुबह 10 बजे पहली कॉल मिली थी. जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो शव पर चोट के कई निशान थे. सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है. सीबीआई आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि साफ हो सके कि संजय रॉय ही असली आरोपी है या किसी को बचाने के लिए उस पर आरोप मढ़ा जा रहा है. क्या उसके साथ इस केस में और भी आरोपी शामिल थे. 

सीबीआई की टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट भी

सीबीआई की टीम में स्वास्थ्य और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी शामिल किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल का दौरा करेगी. इसी हॉल से 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का शव बरामद हुआ था. इस मामले में लगातार बयान बदलने को लेकर कोलकाता पुलिस भी सवालों के घेरे में है. पहले पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या करार दिया था. परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें काफी देर तक पुलिस ने शव को देखने नहीं दिया था. 

इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि एजेंसी ने चिकित्सक के साथ कथित रेप और हत्या के संबंध में नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget