एक्सप्लोरर

'अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल', आरजी कर अस्पताल में तोड़-फोड़ के बाद संगठन का बड़ा ऐलान

FAIMA ने डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सीपीए कमेटी की स्थापना को लेकर देश भर के मेडिकल एसोसिएशन से हड़ताल करने का अह्वान किया. रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर देशभर में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ हड़ताल कर रहे हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के परिसर में बुधवार (14 अगस्त 2024) की देर रात को हुए हिंसा को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने कानून व्यवस्था की विफलता करार दिया.

FAIMA और RDAs की बैठक में लिए गए निर्णय

इस घटना के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने विभिन्न राज्यों और संस्थानों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDAs) के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि FAIMA और RDAs साथ मिलकर देश में चुनिंदा मेडिकल सर्विस को अनिश्चितकालीन निलंबित रखेगी.

डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल का असर मरीजों पर साफ नजर आ रहा है. हड़ताल की वजह से दिल्ली एम्स में कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा. कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जहां ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान दिखे. हालांकि आपातकालीन सेवाओं में ही आने वाली आईसीयू सर्विसेज में भी डॉक्‍टर तैनात हैं. FAIMA ने हर मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन और फैकल्टी एसोसिएशन से तुरंत रेजिडेंट डॉक्टर के लिए न्याय और देश भर में डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सीपीए कमेटी की स्थापना के लिए ऐतिहासिक लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया.

दिल्ली में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा FAIMA 

देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच FAIMA ने 17 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे दिल्ली में एक शांतिपूर्ण विरोध करने का फैसला किया है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन 17 अगस्त को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 से जंतर मंतर तक विरोध प्रदर्शन करेगी. FAIMA की ओर से कहा गया, "400-500 गुंडों की भीड़ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के परिसर और इमरजेंसी क्षेत्र पर हमला किया. इस भयावह घटना के विजुअल्स, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, वो दिल तोड़ने वाले हैं."

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया यानी FORDA ने गुरुवार (15 अगस्त 2024) फिर से हड़ताल करने का ऐलान किया. FORDA ने मंगलवार (13 अगस्त 2024) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया था.

ये भी पढ़ें :  Kolkata Doctor Rape Case: 'वाम और राम मिलकर कर रहे', कोलकाता के अस्पताल में हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget