एक्सप्लोरर

Kolkata Doctor Rape Murder Case : ओलंपिक मैच देखा, खाना खाया, फिर महिला डॉक्टर की रेप के बाद कर दी हत्या

Kolkata Doctor Rape Murder Case : 9 अगस्त को कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है

Kolkata Doctor Rape Murder Case : 9 अगस्त को कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस ने कहा कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही डॉक्टर ने अपने 4 साथियों के संग नीरज चोपड़ा का रजत पदक जीतने वाला मैच भी देखा था. इस दौरान सभी ने साथ में डिनर भी किया. इसके बाद उसने अपनी मां को भी कॉल कर खाना खाने की जानकारी दी थी और वह अस्पताल के ही सेमिनार हॉल में सो गई, लेकिन शुक्रवार की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज में उसका अर्धनग्न शव मिला. कोलकाता पुलिस के अनुसार, वह नाइट ड्यूटी पर थीं. डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था. उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी.

4 साथियों के संग डिनर भी किया था
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ऑन-कॉल ड्यूटी पर थी. उसने अपने 4 अन्य सहकर्मियों के साथ रात का खाना ऑर्डर किया था, जिसे उन्होंने रात 12:30 बजे सेमिनार रूम में खाया था. उन्होंने ओलंपिक भी देखा. उनके जाने के बाद वह सेमिनार रूम में ही सो गई. पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया, जिसके बाद आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया. फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे संजय इमरजेंसी बिल्डिंग में जाता दिखा, जहां पीड़िता पहले से सोई हुई थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉक्टर की लाश बरामद हुई.

पोर्नोग्राफी का आदी था संजय रॉय
डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में 33 वर्षीय संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि वह 2019 में सिविक वॉलंटियर के तौर पर कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था, कम से कम 4 बार शादी कर चुका था. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह अपनी पत्नियों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करता रहा है. रॉय कथित तौर पर पोर्नोग्राफी का आदी था और उसके मोबाइल फोन में ऐसी कई सामग्री थी. अधिकारी ने कहा कि उसके मोबाइल फोन में पोर्नोग्राफी सामग्री काफी परेशान करने वाली और हिंसक थी. हम उसकी मानसिक स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि ऐसी चीजें देखना काफी अप्राकृतिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget