एक्सप्लोरर

Kolkata Doctor Rape Case: फोन में अश्लील वीडियोज के भंडार से 4 शादियों तक... जानें कोलकाता रेप-मर्डर केस को अंजाम देने वाले संजय रॉय की क्राइम कुंडली

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता रेप मर्डर केस के मुख्य आरोपी के बारे में जांच में पता चला है कि संजय रॉय की तीन पत्नियों ने उसके गलत व्यवहार की वजह से उससे रिश्ता तोड़ लिया था.

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए संजय रॉय के बारे में कई अजीबोगरीब खुलासे हो रहे हैं. पुलिस को जांच के दौरान संजय के फोन से पोर्न वीडियोज मिले हैं. इसके साथ ही पता चला है कि उसकी चार शादियां हो चुकी हैं.

जांच में पता चला है कि उसकी तीन पत्नियों ने उसके गलत व्यवहार की वजह से उससे रिश्ता तोड़ लिया था. पुलिस ने संजय रॉय पर BNS की धारा 64 (रेप) और 103 (मर्डर) के तहत आरोप लगाए गए हैं और उसे सियालदह अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में दिया है.

खुद को बताता था कोलकाता पुलिस का सिपाही

संजय नागरिक स्वयंसेवक कर्मचारी था. ये कर्मचारी संविदा पर काम करते हैं. अमूमन इन्हें यातायात प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया आदि के लिए पुलिस की सहायता के लिए भर्ती किया जाता है. पुलिस कल्याण बोर्ड में नागरिक स्वयंसेवक के तौर पर संजय की ड्यूटी आरजी कर अस्पताल में थी. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय 2019 में कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन समूह में स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए, लेकिन बाद में पुलिस कल्याण बोर्ड में ट्रांसफर हो गया. इसके बाद वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पुलिस चौकी में चला गया. 

पुलिसकर्मी न होने के बावजूद संजय खुद को कोलकाता पुलिस का कर्मचारी बताता था और केपी (कोलकाता पुलिस) लिखी टी-शर्ट पहनकर घूमता था. उसकी बाइक पर भी केपी टैग लगा हुआ था. वह अक्सर पुलिस बैरक में रहने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल करता था.

'अगर तुम चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो'

रिपोर्ट के अनुसार, उसने कोई पछतावा नहीं दिखाया और कहा, "अगर तुम चाहो तो मुझे फांसी पर लटका दो." हालांकि उसकी मां ने उसपर लगाए आरोपों को खारिज किया है. उसकी मां का कहना है कि उसने पुलिस के दबाव में आकर जुर्म कबूल किया है.

ये भी पढ़ें:

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर प्रियंका गांधी ने ममता बनर्जी से कर दी बड़ी मांग, कहा- 'ट्रेनी डॉक्टर के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget