एक्सप्लोरर

जब रेस्टोरेंट मालिक ने रघुवंश प्रसाद सिंह से की थी बदतमीजी, जानें फिर क्या हुआ था

रघुवंश बाबू के पहनावे को देख दिल्ली के बड़े विदेशी फूड चेन वाले ने की थी बदतमीजी पर उन्होंने मंत्री होने का रौब नहीं दिखाया था.

नई दिल्ली: कुछ साल पहले की बात है, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक नामी बड़े विदेशी फूड चेन के रेस्टोरेंट में धोती-कुर्ता पहने व दाढ़ी बढ़ाये एक व्यक्ति अपने नाती-पोतों के साथ घुसा. उस रेस्टोरेंट में उसके खाने लायक कोई चीज थी नहीं, तो वहीं गलियारे में टहलने लगा. प्यास लगने पर उसने वेटर से पानी मांगी.

रेस्टुरेंट के काउंटर पर खड़े व्यक्ति कहने लगा कि यहां पानी नहीं सिर्फ कोक मिलता है. इस पर उस व्यक्ति कहने लगा कि यह कैसा रेस्टोरेंट है जहां पीने को पानी तक नहीं है. यह तो रेस्टोरेंट के मानक के है. इतना सुनते ही रेस्टोरेंट के काउंटर पर बैठा आदमी उस बुजुर्ग पर बिगड़ गया.

वेश भूषा से गांव का आदमी जैसा दिखने वाले को आम आदमी समझ कर उसे इग्नोर किया. पर उस आदमी ने अपना सवाल करना जारी रखा. देखते ही देखते शोर बढ़ने लगा. रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी पुलिस अंदर आ गई. संचालक देखकर अवाक् रह गया कि पुलिस को किसने बुलाया.

आपको बताते चलें कि बाहर लाल बत्ती वाली गाड़ी खड़ी थी, और रेस्टोरेंट में केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह थे. रघुवंश बाबू ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने और बड़े अधिकारियों से की और रेस्टोरेंट सील करने का आदेश दे दिया गया. इतना सुनते ही रेस्टोरेंट संचालक रघुवंश बाबू से हाथ जोड़कर ऐसा न करने की मिन्नतें करने लगा. काफी मान-मनौव्वल के बाद रघुवंश बाबू माने.

आज वही रघुवंश बाबू काल के गाल में समा गये. वहीं रघुवंश बाबू जो अपने दफ्तर की कुर्सी पर पालथी मारकर बैठते थे उन्हें कोरोना ने हम सबसे दूर कर दिया. पोशाक सफेद धोती, कुर्ता व गंजी. पैर में साधारण सी चप्पल. बातचीत का लहजा बिल्कुल ठेठ दिहाती. कुछ ऐसे थे रघुवंश बाबू.

जमीनी हकीकत से हमेशा रूबरू रहने वाले रघुवंश बाबू आम जनता के बीच ही रहते थे. बातों में सादगी, विचारों में सादगी, रहन-सहन में सादगी, या यूं कहें कि सादगी की प्रतिमूर्ति. रघुवंश बाबू की जीवन शैली ऐसी कि दूर से जानने वाला कई बार उन्हें अनपढ़ देहाती समझने की गलती कर जाता था.

लेकिन गणित में पीएचडी रघुवंश बाबू को मनरेगा का जन्मदाता कहा जाता है. भारत में बेरोजगारों को साल में 100 दिन रोजगार मुहैया कराने वाले इस कानून को ऐतिहासिक माना गया था. कहा जाता है कि यूपीए दो को जब फिर से 2009 में जीत मिली तो उसमें मनरेगा की अहम भूमिका थी.

यह भी पढ़ें.

2021 की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगी वैक्सीन, संदेह होने पर पहला टीका मैं लगवाऊंगा- हर्षवर्धन

मानसून सत्र शुरू होने से पहले पांच सांसद कोरोना पॉजिटिव, एहतियातन संसद में सुरक्षा बढ़ाई गयी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget