एक्सप्लोरर

मानसून सत्र शुरू होने से पहले पांच सांसद कोरोना पॉजिटिव, एहतियातन संसद में सुरक्षा बढ़ाई गयी

सांसदों को कोरोना सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी देने और कोरोना सुरक्षा के नुस्खे बताने के लिए लोकसभा सचिवालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की भी मदद ले रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सोमवार से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले 5 सांसदों की टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. सूत्रों के मुताबिक जिन सांसदों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है उनमें दो महिला सांसद भी शामिल हैं. हालांकि इस बीच सदन के संचालन के लिए एहतियात के इंतजाम भी मुकम्मल किए जा रहे हैं.

कोरोना से बचाव के लिए दोनों सदनों के सांसदों और उनके स्टाफ के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों, लोकसभा व राज्यसभा कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों के भी परीक्षण कराए जा रहे हैं. सांसदों को कोरोना सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी देने और कोरोना सुरक्षा के नुस्खे बताने के लिए लोकसभा सचिवालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की भी मदद ले रहा है.

इस कड़ी में रविवार को हुई संसद की कार्य मन्त्रणा समिति की बैठक के दौरान भी एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को भी बुलाया गया था. सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों में सांसदों को जानकारी देने के लिए डॉ गुलेरिया के साथ विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है.

संसद का मानसून सत्र इस बार 14 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा. 18 दिन तक चलने वाले सत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा. इस बार लोकसभा और राज्यसभा दो पालियों में चलेंगीं, रोजाना सुबह 9 बजे से 1 बजे तक राज्यसभा का सत्र चलेगा, उसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक लोकसभा का सत्र चला करेगा. बीच के 2 घण्टे में संसद को सैनिटाइज करने का कार्य होगा. कोविड-19 के चलते संसद सत्र में भाग लेने वाले सभी सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा के कर्मचारियों को RT-PCR कोरोना टेस्ट कराना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget