एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या योगी के इशारे पर मुस्लिमों की दुकान खाली हुईं?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तमाम फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका सच जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब सत्ता संभाली तो वादा किया कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान वो कोई पक्षपात नहीं करेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए दावा है कि योगी के इशारे पर मुस्लिमों की दुकानें जबरन खाली करवाई जा रही हैं.

इस दावे पर लोग यकीन कर सकें इसके लिए सबूत के तौर पर कई वीडियो भी पेश किए जा रहे हैं. वीडियो एक तरह का है पर वीडियो के साथ दावे अपने अपने तरीके के हैं. कुछ योगी को मुस्लिम विरोधी साबित करते हैं तो कुछ योगी को हिन्दू समर्थक बता रहे हैं.

चार वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर फैलाए जा रहे हैं

पहला वायरल वीडियो योगी का नाम लेकर सबूत के तौर पर 29 सेकेंड का पेश किया जा रहा है. इस वीडियो पुलिस बल किसी बाजार जैसी जगह में दाखिल होता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस वालों ने हेल्मेट और जैकेट पहन रखी है मीडिया के कैमरे भी मौजूद हैं.

दूसरा वायरल वीडियो 50 सेकेंड का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को दूसरा सबूत बताया जा रहा है. बंद दुकान पर ताला पड़ा हुआ है जिसे हथौड़े के वार से तोड़ने की कोशिश की जा रही है. आसपास पुलिस भी दिखाई दे रही है. 33 वें सेकेंड पर पुलिस ये बताते हुए दिखती है कि दुकान का ताला आखिर तोड़ना कैसे है?

तीसरा वायरल वीडियो इसके बाद 46 सेकेंड का तीसरा वायरल वीडियो शुरू होता है. इस वीडियो में भारी पुलिस बल दिखाई दे रहा है. तीन महिलाओं के बीच कुछ बहस होती दिखाई देती है. एक महिला बाकी दो मुस्लिम महिलाओं को कुछ समझाती और मनाती हुई दिख रही है.

चौथा वायरल वीडियो

इसके बाद आखिरी यानी चौथा आता है जो 40 सेकेंड का है. इस वीडियो में भी वही दोनों महिलाएं दुकान के आगे खड़ी हो गई हैं और पुलिस को ताला तोड़ने से मना कर रही हैं. बुर्का पहने महिला पैर पटक रही है उंगली दिखा रही है. महिला पुलिस कर्मी उसे समझा बुझा कर नीचे उतारने की कोशिश में लगी हैं लेकिन जब महिलाएं नहीं मानती तो उन्हें जबरन नीचे उतारा जाता है

दावा है कि यूपी के एटा में 20 मार्च यानि योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुसलमानों की दुकानें इसी तरह पुलिस ने खाली करवा लीं. पुलिस कार्रवाई के इस वीडियो को दिखा कर लोगों के बीच ये संदेश फैलाने की कोशिश है कि योगी के इशारे पर ही ये सबकुछ हो रहा है.

एबीपी न्यूज ने वीडियो की पड़ताल की

सोशल मीडिया के संदेश से ही हमें पहला सुराग मिला. एक मैसेज में इन वीडियो को यूपी के एटा का बताया गया है. सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के एटा शहर पहुंचा.

हमने यूपी के एटा जिले में पड़ताल शुरू की तो कुछ अलग तस्वीर सामने आयी. ये पूरा मामला 20 मार्च को एटा कोतवाली नगर के मेहता पार्क इलाके का है. जहां 20 साल से अमित पचौरी की 7 दुकानों पर अवैध कब्जा था. मामला न्यायालय पहुंचा और न्यायालय ने एटा पुलिस को दुकानों पर से अवैध कब्जा खाली करने के आदेश दिए थे.

इन सात दुकानों के मालिक अमित पचौरी हैं और ये पूरा मामला कोर्ट में है. अमित पचौरी के मुताबिक ये उनकी पैतृक संपत्ति थी. इस पर अहमद हुसैन, राजा राम और 2-3 अन्य व्यक्तिओं ने अवैध कब्जा कर लिया था. इस मामले में और मेरी जीत हुई.

वहीं दूसरे पक्ष की सादाब बेगम का कहना है कि ये गलत काम हुआ है. मेरे जेठ की दुकान थी. उनको, उनके बेटे को और मेरी कुंवारी बेटी को कोतवाली भेज दिया. हम कैसे जिएंगे, कानून को तो दोनों पार्टी की सुननी चाहिए.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि एटा में 7 दुकानें खाली करवाई गई. इन दुकानों पर अवैध कब्जा था. पुलिस को दुकान खाली करवाने का आदेश कोर्ट ने दिया था. दुकान खाली करवाने से सीएम योगी का कोई लेना-देना नहीं है.

इसलिए इस पूरे मामले को सीएम योगी के नाम से जिस तरह जोड़कर पेश किया जा रहा है वो गलत है. हमारी पड़ताल में योगी के इशारे पर मुस्लिमों की दुकानें खाली करवाने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget