एक्सप्लोरर

वायरल सच: 51 डिग्री सेल्सियस में रेत पर पापड़ सेंका गया?

वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि 51 डिग्री सेल्सियस तापमान में जमीन पर पापड़ सेंका गया.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा गर्मी के इस मौसम में सोशल मीडिया पर सनसनी बढ़ा रहा है. वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि 51 डिग्री सेल्सियस तापमान में जमीन पर पापड़ सेंका गया. वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? एक मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स धूप में पापड़ सेक रहा है और दूसरी व्यक्ति वीडियो बना रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स दूसरे शख्स से पूछता है कि क्या कर रहे हो तो जवाब देता है कि पापड़ सेक रहा हूं. इसके एक और सवाल पूछा जाता कि कौन सा गांव हैं ? इस पर पापड़ सेकने वाला शख्स जवाब देता है कि जुंजाणी. इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि जुंजाणी में आज तापमान 51 डिग्री से ऊपर है. पड़ताल: क्या 51 डिग्री तापमान में पापड़ सेक सकते हैं? एबीपी न्यूज़ और वायरल वीडियो की पड़ताल दो सुरागों के आधार पर की. पहला सुराग था कि वीडियो में गांव का नाम जुंजाणी बताया जा रहा था और दूसरा वीडियो में सुनाई दे रही भाषा जो राजस्थानी लग रही थी. राजस्थान के जालौर जिले से करीब 80 किलोमीटर दूर भीनमाल कस्बे के पास एक गांव है जिसका नाम जुंजाणी है. एबीपी न्यूज़ की टीम जुंजाणी पहुंची. काफी खोजबीन और गांव वालों से बातचीत के बाद पता चला कि गांव के ही सुनील संत ने वीडियो ने वायरल किया है. कुछ देर में हमें सुनील संत अपनी दवाई के दुकान पर मिले. सुनील पंत ने बताया, ''दोपहर में खाना खा रहा था, मेरे टिफिन में पापड़ नहीं आया था तो सोचा पापड़ खरीदकर सेंक कर खा जाऊं. थोड़ा कागज मिला तो उसे जलाकर पापड़ सेका. गत्ता बुझ गया लेकिन पापड़ पूरा नहीं सिका था फिर मैंने सोचा धूप ज्यादा है तो धूप में सेंक लूं.'' सुनील पंत ने आगे बताया कि मैं धूप में पापड़ लेकर बैठा हुआ था, मेरे साथी ने मेरा वीडियो बनाया. सुनील के मुताबिक पापड़ धूप में नहीं सिका था बल्किपापड़ जो गत्ता जलाया था उस पर ही सेका गया था. वीडियो बनाने वाले भीखाराम चौधरी ने बताया कि इतनी गर्मी नहीं थी कि पापड़ सिक जाए, हम लोग तो मजाक कर रहे थे. पापड़ तो कागज के ऊपर सेका गया था. बता दें कि इन्हीं की दुकान से सुनील संत ने पापड़ खरीदा था. हमारी पड़ताल में 51 डिग्री सेल्सियस में रेत पर पापड़ सेकने का दावा करने वाला वीडियो झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget