एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी के 'चुनावी लाफ्टर शो' वाले वीडियो का सच

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हुए जिनका सच एबीपी न्यूज़ ने आपको बताया. अब चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़े कई मैसेज, फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन मैसेज, फोटो और वीडियो के जरिए चौंकाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं.

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो के जरिए दावा है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले ही पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं.

आखिर ऐसा क्या है वीडियो में ? वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेताओं की महफिल जमी हुई है. महफिल में आप के कई नेता हैं जो एक-दूसरे को पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दे रहे हैं. लगभग 8 मिनट का ये वीडियो गीत गाते आप नेताओं के साथ शुरु होता है.

वीडियो के अगले हिस्से में आप नेता संजय सिंह भगवंत मान का नाम पुकारते हैं और उन्हें बताते हैं कि लाइव गीत चल रहा है. फोन के उस पार से भगवंत मान कुछ कहते हैं तो संजय सिंह उन्हें टोक रहे हैं. इतना ही नहीं एक रिपोर्टर के अंदाज में मान से पंजाब के सीएम पद की दावेदारी का सवाल भी किया जा रहा है.

वीडियो में भगवंत मान से सीएम बनने के दावेदार पांच काबिल लोगों का नाम भी पूछा जा रहा है. संजय सिंह उसी अंदाज में एक बार फिर भगवंत मान से बात करने के लिए फोन मिलाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग धडल्ले से शेयर कर रहे हैं. दावा है कि आम आदमी पार्टी के जश्न का ये वीडियो 11 मार्च की सुबह का है यानि विधानसभा चुनाव का नतीजा आने वाले दिन का.

सोशल मीडिया पर उड़ रहा AAP का मजाक आम आदमी पार्टी के नेताओं का मजाक उड़ाते हुए अश्विन पंचारिया ने फेसबुक पर लिखा, ''संजय सिंह और भगवंत मान 11 तारीख के पहले ही कितने खुश हो रहे थे. आप देख लीजिए. इसे कहते हैं ओवर कॉन्फिडेंस.'' सिर्फ आम जनता ही नहीं बीजेपी नेता भी आम आदमी पार्टी के नेताओं का ये वीडियो शेयर करने में पीछे नहीं रहे.

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा, ''चुनावों के नतीजे निकलने से पहले ही बन्दरबांट शुरू हो गई. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और दूसरे नेता सुबह 6 बजे से ही जीत की बधाई लेने लगे थे. जनता के फैसले से पहले ही फैसला कर लिया. आम आदमी पार्टी के भगवंत मान बोले "मैं बनूंगा मुख्यमंत्री".''

ABP न्यूज ने वीडियो की पड़ताल की हमने वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल शुरु की तो हमें सबसे पहले संजय सिंह का ट्वीट मिला. ट्वीट में उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सफाई पेश की है. संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ''ये वीडिओ 4 Feb का है चुनाव सम्पन्न होने के बाद हमलोग आपस में हंसी मज़ाक़ कर रहे थे, ये कोई तालिबानी पार्टी नहीं है. यहां हंसी मज़ाक़ की आजादी है.''

हमें ट्वीट तो मिल गया लेकिन इससे पूरा मामला साफ नहीं हो रहा था. इसलिए वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने संजय सिंह से बात की. संजय सिंह ने बताया, ''यह वीडियो 4 फरवरी का है, जिस दिन पंजाब का चुनाव था. वोटिंग ख़त्म होने के बाद हम सब हलके मूड में ऑफिस में बैठकर एक दुसरे का मज़ाक उड़ा रहे थे. भगवंत मेरा मज़ाक उड़ा रहे थे, अरविन्द जी का मज़ाक उड़ा रहे थे, मैं उसका मजाक उड़ा रहा था. यह केवल आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है यह कोई तालिबानी पार्टी नहीं है.''

आपको बता दें कि पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. यानि आम आदमी पार्टी का ये वीडियो वोटिंग के बाद का है. जिसे सोशल मीडिया पर 11 मार्च का बताया जा रहा है. लेकिन इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं था कि ये वीडियो संजय सिंह के बताये अनुसार 4 फरवरी का ही था. हमने फेसबुक खंगाला तो संजय सिंह का एक फेसबुक लाइव वीडियो मिला. जिसमें वो वीडियो के 4 फरवरी के होने का सबूत भी पेश कर रहे थे.

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए हई वोटिंग में आप के हिस्से सिर्फ 20 सीटें आईं है. वीडियो में जिस मालवा विधानसभा क्षेत्र से 65 सीटें मिलने की बात हो रही है वहां असल में आम आदमी पार्टी को महज 18 सीटें मिली हैं. वहीं जिस जलालाबाद से भवंत मान को पचास हजार वोटों से आगे बताया जा रहा है वहां वे बुरी तरह से हारे हैं. इस सीट से अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल को जीत मिली.

यानि वीडियो में जिन बातों का जिक्र किया जा रहा है वो नतीजे आने से पहले का है. क्योंकि वीडियो में जितनी सीटों और वोटों की बात हो रही है वो आम आदमी को नहीं मिले हैं. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है लेकिन वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

"ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था..." दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, इस्तीफा और गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, VHP ने उठाये ये सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर FIR, इस्तीफा और गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा विवाद, VHP ने उठाये ये सवाल
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget