एक्सप्लोरर

राजस्थान के मंदिरों में मुसलमानों के हमले का वायरल सच

सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले इन दो वीडियो की एबीपी न्यूज़ ने पड़ातल की.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वीडियो की शक्ल में सनसनी बढ़ा रहा है.

क्या दावा कर रहा है वीडियो? सोशल मीडिया पर पहुंचे दो वीडियो राजस्थान के एक मंदिर में मुसलमानों के हमले का दावा कर रहे हैं. वायरल वीडियो में सफेद टोपी लगाए लोग लाठी डंडों से एक इमारत पर ताबड़तोड़ हमले करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया वीडियो को हमले के सबूत के तौर पर पेश कर रहा है. क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में? 3 मिनट 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो सिर्फ बरसती लाठियों और तोड़फोड़ का शोर सुनाई दे रहा है. भीड़ किसी भी कीमत पर वीडियो में दिख रही इमारत को मिट्टी में मिलाने पर आमादा है. वीडियो की शुरुआत में भीड़ एक पिलर पर डंडे बरसाती दिखाई देती है. बार-बार चोट करने पर पिलर गिर जाता है. इसके बाद पिलर के साथ वाली दीवार को गिराने की कोशिश होती है. धीरे-धीरे वो दीवारें भी ढहने लगती हैं. दावा ये है कि गिराई जा रही ये दीवारें किसी आम घर की नहीं बल्कि एक मंदिर की हैं. इसके बाद गुस्से से पागल हुई भीड़ सामने एक घर की तरफ बढ़ती है. घर की छत पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए जाते हैं. वीडियो में शोर बढ़ने लगता है और लगातार हमलों के बाद इस घर की छत हिलने लगती है. और कुछ सेकेंड बाद टीन की ये छत धराशायी हो जाती है. दूसरे वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल दूसरे वीडियो को तोड़फोड के बाद का बताया जा रहा है. जहां टूटी हुई इमारत के पत्थर जमीन पर गिरे हुए हैं. महिलाओं के रोने की आवाज सुनाई दे रही है. पीले रंग की साड़ी में दिख रही एक महिला रो रही है. एक महिला किसी की गोद में है जो शायद बेहोश है. पीली साड़ी में महिला बिलख-बिलख कर रो रही है. वायरल वीडियो साथ मैसेज भी वायरल वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में लिखा है, "10 फरवरी 2018 की घटना. जागो हिंदू जागो, अभी नहीं तो कभी नहीं. राजस्थान गांव रानीपुरा तहसील हिंडोली जिला बूंदी. हिन्दू मंदिर मे कई पीढ़ियों से पूजा-पाठ होती आ रही है लेकिन मुसलमानों ने तोड़फोड़ की. औरतों, बच्चों और पब्लिक को भी मारा जा रहा है.'' एबीपी न्यूज़ ने शुरू की पड़ताल एबीपी न्यूज़ वायरल हो रहे दोनों वीडियो और मैसेज की पड़ताल की. वीडियो साथ वायरल हो रहे मैसेज से सुराग लेकर एबीपी न्यूज़ की टीम राजस्थान के बूंदी पहुंची. शुरुआती पड़ताल में पता चला कि कुछ दिन पहले बूंदी के रानीपुरा गांव में तोड़फोड़ जरूर हुई थी लेकिन किसी मंदिर को नहीं तोड़ा गया. रघुनाथ मंदिर के पुजारी के घर और शौचालय में तोड़फोड़ हुई थी. पड़ताल में पता चला कि पुजारी के घर में हुई तोड़फोड़ का मामला बीती 4 फरवरी का है जब गांव के ही प्रजापति समाज और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हुआ था. ये विवाद इतना बढ़ गया कि प्रजापति समाज के लोगों ने पुजारी के घर और शौचालय को तोड़ दिया. वायरल वीडियो में रोती दिख रही महिलाएं पुजारी के परिवार की हैं. दूसरे वीडियो के बारे में जानकारी मिली लेकिन टोपी लगाए इमारत तोड़ने वाले वीडियो को लेकर कई जानकारी नहीं मिली. एबीपी न्यूज़ ने जब पुलिस से इस वीडियो को बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सफेद टोपी लगाकर तोडफोड़ कर रहे लोगों का वीडियो बूंदी का नहीं है. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल का नतीजा एबीपी न्यूज़ की पड़ातल में पता चला कि दो वीडियो को जोड़कर एक नई कहानी गढ़ी गई और हिंदू मुस्लिम के बीच के नफरत फैलाने के एजेंडे के साथ सोशल मीडिया पर पेश कर दी गई. राजस्थान के मंदिर में मुसलमानों के हमले का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget