एक्सप्लोरर

मुस्लिम युवक को ट्रक से कुचलने वाले कांवड़ियों का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 19 सेकेंड के इस वीडियो के जरिए चौंकाने वाले तीन दावे किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो के जरिए क्या दावा किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 19 सेकेंड के इस वीडियो के जरिए चौंकाने वाले तीन दावे किए जा रहे हैं.

पहला दावा- एक पक्ष कह रहा है कि हिंदुओं की गाड़ी ने एक मजलूम मुस्लिम को कुचल दिया. दूसरा दावा- दूसरा पक्ष कह रहा है कि कावड़ियों की गाड़ी के नीचे कूदकर मुस्लिम युवक ने आत्महत्या कर ली. तीसरा दावा- तीसरे दावे के मुताबिक कांवड़ियों के ट्रक के नीचे मुस्लिम युवक का आना देश में दंगे फैलाने की आतंकी चाल है.

क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर वीडियो को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का बताया जा रहा था. इसलिए एबीपी न्यूज़ दिल्ली के करीब 180 किलोमीटर सहारनपुर पहुंचा. पता चला कि ऐसी एक दुर्घटना सहारनपुर के देवबंद में सामने आई है. एबीपी न्यूज़ देवबंद में उस शख्स के घर पहुंचे जिसकी गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई थी. पड़ताल में पता चला कि गाड़ी के नीचे आने वाले मुस्लिम युवक का नाम वाहिद है जो कि देवबंद के लहसवाड़ा का रहनेवाला था.

थोड़ी देर पहले ही वाहिद का शव उसके घर वालों के पास पहुंचा था. आस-पास लोगों की भीड़ लगी हुई थी. पुलिस लोगों से बात कर उन्हे समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही थी.

वाहिद के भाई ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''वो घर से निकला था, बोला सड़क पर जा रहा हूं, घर वाले मना कर रहे थे लेकिन वो माना नहीं चला गया फिर खबर आई की गाड़ी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई.''

हमारी पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो सच्चा है पर इसके साथ किए जा रहे सांप्रदायिक दावे झूठे हैं

पूरी पड़ताल देखेने के लिए वीडियो पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget