एक्सप्लोरर

योगी सरकार के बाद मस्जिद में आग का चौंकाने वाला सच!

नई दिल्ली: आदित्यनाथ योगी को यूपी का सीएम बने अभी दस दिन भी नहीं हुए हैं लेकिन योगी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं टारगेट सेट कर रहे हैं. यूपी की सड़कों से गड्ढे हटाने हों या फिर गोमती में नाला ना गिरने का आदेश सुनाना हो. योगी यूपी को चमकाना चाहते हैं लेकिन योगी के नाम से जोड़कर नफरत फैलाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं. योगी को लेकर जो नया दावा किया जा रहा है कि उसके मुताबिक योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद इलाहाबाद में एक मस्जिद को आग लगा दी गई? ये दावा एक तस्वीर के जरिए किया जा रहा है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा इसलिए गंभीर है क्योंकि पाकिस्तान सरकार के बड़े पद पर रह चुके एक नामचीन हस्ती ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए दावा किया है कि ये यूपी के इलाहाबाद की मस्जिद है जिसे आग लगा दी गई. एबीपी न्यूज ने वायरल तस्वीर की पड़ताल शुरू की मस्जिद में आग लगाने वाली खबर का दावा पाकिस्तान के पूर्व मुख्य सचिव खालिद अजीज ने सबसे पहले किया था. खालिद अजीज ने 26 मार्च को ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, ''कल इलाहाबाद में मस्जिद को इस तरह से लूटा गया. क्या भारत में ये धर्मनिरपेक्षता का अंत है.'' खालिद अजीज के इस ट्वीट के बाद लोग इस दावे पर टूट पड़े. नौबत ये आ गई इलाहाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से खालिद अजीज से सवाल हुआ श्रीमान जी ये फोटो जनपद इलाहाबाद के किस थाना क्षेत्र की है? मामला लोगों की भावनाओं से जुड़ा था लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि इलाहाबाद की मस्जिद में आग लगाने का दावा पाकिस्तान से किया जा रहा है और हमारे देश के किसी अखबार टेलीविजन या वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं थी. सच सामने लाने के लिए एबीपी न्यूज़ ने वायरल तस्वीर की पड़ताल शुरू की. सबसे एबीपी न्यूज़ ने यूपी के इलाहाबाद शहर में ये जानने की कोशिश की क्या वहां ऐसी कोई मस्जिद है? हमें जब ऐसी मस्जिद नहीं मिली तो हमने इलाहाबाद पुलिस से संपर्क किया और पूछा कि क्या आपके संज्ञान में ऐसी कोई घटना आई है? पुलिस की तरफ से भी जवाब ना में ही मिला. अगर इलाहाबाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ था तो फिर ये तस्वीर कहां की थी जो काले धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिरी थी. हमने दोबारा इंटरनेट पर इस तस्वीर को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि वायरल तस्वीर राजधानी दिल्ली से करीब 3000 किमी दूर म्यांमार देश की है. म्यांमार की ये तस्वीर भी ताजा नहीं बल्कि 4 साल पुरानी 21 मार्च 2013 की है जब मुस्लिमों और बौद्ध धर्म के लोगों के बीच हिंसा हुई थी. हर तरफ आगजनी और तोड़फोड़ इतनी ज्यादा हुई थी कि उसे काबू करने के लिए आर्मी को दखल देना पड़ा था. पाकिस्तान सरकार में पूर्व मुख्य सचिव ने म्यांमार की तस्वीर को इलाहाबाद का बताकर ट्वीट करने से पहले एक पल के लिए भी नहीं सोचा कि उनका 140 शब्दों वाला ये ट्वीट और तस्वीर लोगों की भावनाओं को भड़का सकता है. नफरत पैदा कर सकता है. पाकिस्तान का ये एक ट्वीट ये साबित करता है कि वो सिर्फ घुसपैठियों से ही नहीं दूसरे रास्तों से भी हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगा रहता है. अभी कुछ ही दिन पहले भोजन घोटाले का खुलासा करने वाले तेज बहादुर की मौत का दावा किया गया था जो हमारी पड़ताल में झूठा साबित हुआ था. ये दावा भी पाकिस्तान की तरफ से ही हुआ था. आर्मी प्रमुख विपिन रावत ने भी पाकिस्तान की इन साजिशों से लड़ने के लिए तैयार रहने की बात कही थी. एबीपी न्यूज अपने दर्शकों से अपील करता है कि ऐसी तस्वीरें और दावों को देखकर यकीन ना करें. हमारी पड़ताल में योगी के सीएम बनने के बाद इलाहाबाद की मस्जिद में आग लगाने का दावा करने वाली ये तस्वीर झूठी साबित हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget