एक्सप्लोरर

सालों से सोशल मीडिया पर छाए भारी भरकम पुलिस वाले की तस्वीर का सच

नई दिल्ली: एक तस्वीर सोशल मीडिया पर कई साल से छाई हुई है. इस तस्वीर में एक ज्यादा वजन वाला एक सिपाही डबल कुर्सी पर बैठा फोन पर बात कर रहा है. इस तस्वीर के जरिए ये सिपाही कभी हरियाणा पुलिस का बन जाता है तो कभी यूपी पुलिस का.

ताजा मामला मशहूर लेखिका शोभा डे जुड़ा है. 21 फरवरी को बीएमसी चुनाव थे इस मौके पर शोभा डे ने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया. तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुंबई में आज भारी पुलिस बंदोबस्त है!” ट्विटर पर शोभा डे की इस पोस्ट को 337 लोगों ने रिट्वीट किया और 980 लोगों ने लाइक भी किया.

ज्यादातर लोग तस्वीर देख रहे थे और मजाक का हिस्सा बन रहे थे लेकिन जब इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस की नजर पड़ी तो कहानी में एक्शन शुरू हो गया. मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर ही शोभा डे के मजाक का जवाब दिया और लिखा ‘मिस डे हम लोगों को भी मजाक पसंद है लेकिन इस बार ये बिल्कुल ठीक नहीं है. ना तो ये यूनिफॉर्म हमारी है और ना ही सिपाही. हम लोग आप जैसे जिम्मेदार नागरिक से इससे बेहतर की उम्मीद करते हैं.' शोभा डे को करारा जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने ये साफ कर दिया कि ये पुलिसवाला मुंबई पुलिस में काम नहीं करता.

मुंबई पुलिस का नहीं तो कहां का है सिपाही? हमने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वक्त से घूम रही है. इससे पहले इस तस्वीर को हरियाणा में हो रहे जाट आंदोलन से जोड़ा गया था और हरियाणा पुलिस का बताया गया था. इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाली तस्वीरों में से एक है.

तस्वीर कहां की है इसका पहला सुराग हमें वायरल तस्वीर से ही मिला. सिपाही की यूनिफॉर्म पर जो बिल्ला था उस पर मध्य प्रदेश पुलिस लिखा था यानी ये पता चल गया कि सिपाही मध्य प्रदेश पुलिस में काम करता है.

हमने पड़ताल का दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश में शुरू किया. हमने मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग से संपर्क किया और सिपाही को ढूंढने की कोशिश की. कोशिशें कामयाब हुई और मध्य प्रदेश के भोपाल से करीब 400 किलोमीटर दूर नीमच में हमें दौलत राम मिले. दौलत राम वही सिपाही हैं जो आपको वायरल तस्वीर में दिख रहे हैं.

दौलतराम नीमच में ही टाउन इंस्पेक्टर के तौर पर ड्यूटी करते हैं. हमने दौलत राम जी को बताया कि आपकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. इस पर उन्होंने कहा, ''जिनको दिक्कत है होगी मुझे तो कोई दिक्कत नहीं है. 1992 में पथरी हुई थी तब गल ब्लाडर को ऑपरेशन कर के निकाल दिया गया था. उसके बाद वीटी का ऑपरेशन हुआ जिसके बाद वजन बढ़ने लगा, वजन कम करने के लिए योगा करता हूं और आयुर्वेदिक दवाइंया भी लेता हूं.''

दौलत राम जी 180 किलो वजन के हैं और बेहद ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं. उनके सीनियर अधिकारी भी उनकी तारीफ करते हैं. एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि ऑपरेशन की वजह से दौलत राम का वजन बढ़ता गया लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी वो अपने काम में कोताही नहीं करते.

इसलिए दौलत राम जैसे लोगों की तारीफ करनी चाहिए उनका मजाक नहीं बनना चाहिए हालांकि शोभा डे अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में तस्वीर तो सच है लेकिन ये मुंबई पुलिस की नहीं है इसलिए दावा गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget