एक्सप्लोरर

वीडियो में पापा से इलाज के लिए पैसे मांगती बेटी का होश उड़ा देने वाला सच!

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई मैसेज, वीडियो और फोटो वायरल होते हैं. इन वायरल मैसेज, वीडियो और फोटो के साथ कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वी़डियो के साथ भी एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है.

क्या दिख रहा है वीडियो ? वीडियो में एक बच्ची दिख रही है, बच्ची वीडियो में अपना दर्द बता रही है. लड़खड़ाती आवाज और आंखों से गिरते आंसू ने वीडियो देखने वालों को परेशान कर दिया है. 2 मिनट 36 सेकेंड के इस वीडियो में बच्ची कभी अपने हाथ पर बने निशान दिखा रही है तो कभी माथे पर बने निशान.

बच्ची के बेरंग होंठ उसकी तकलीफ बयां कर रहे हैं. बच्ची रोते हुए अपनी बात कह रही है. वीडियो में दिख रही बच्ची का नाम साईश्री बताया जा रहा है. दावा है कि साईश्री कर्नाटक के विजयवाड़ा की रहने वाली है. कहा जा रहा है कि बच्ची कैंसर से पीड़ित है और पिता से इलाज के लिए पैसे मांग रही है.

वीडियो में दिख रही बच्ची का नाम साईश्री बताया जा रहा है. दावा है कि साईश्री कर्नाटक के विजयवाड़ा की रहने वाली है. कहा जा रहा है कि बच्ची कैंसर से पीड़ित है और पिता से इलाज के लिए पैसे मांग रही है.

क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो के साथ जगह का दावा भी किया गया था इसलिए एबीपी न्यूज़ सीधे कर्नाटक के विजयवाड़ा पहुंचा. पड़ताल में पता चला कि साईश्री के पिता का नाम शिव कुमार है और मां का नाम सुमा श्री. पड़ताल में पता चला साईश्री के माता-पिता 8 साल पहले ही अलग हो चुके हैं.

माता-पिता ने अलग होने से पहले साईश्री के नाम से दुर्गापुरम में घर खरीदा था. अलग होने के बाद मां सुमा श्री बेटी के साथ इसी घर में रहने लगी. कुछ वक्त बाद पता चला कि साई श्री को बोन मैरो कैंसर है. इलाज के लिए पूरे पैसे ना होने की वजह से ही साई श्री ने अपने पिता से मदद की अपील करते हुए एक वीडियो बनाया.

उसने पिता से इलाज के पैसे जुटाने के लिए घर बेच देने की अपील भी की लेकिन पिता पर कोई असर नहीं हुआ. हमें कहानी तो पता चल चुकी थी लेकिन बच्ची से मिलना अभी बाकी था. एबीपी न्यूज़ जब साईश्री के घर पहुंचा तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नजर आ रही बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है.

मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला बच्ची की मौत का ये मामला राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. राज्य मानवाधिकार आयोग ने शहर के पुलिस आयुक्त से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है. वहीं दूसरी तरफ, एनजीओ बलाला हक्कुला संगम के अध्यक्ष अच्युता राव ने तो सीधे सरकार पर सवाल उठाए हैं.

ABP न्यूज की पड़ताल में अपने पिता से इलाज के लिए पैसे मांगती बेटी का वीडियो सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget