एक्सप्लोरर

क्या आजम खान ने SP-BSP गठबंधन के बजाय BJP को वोट देने की अपील की, जानें सच्चाई

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आजम खान सपा-बसपा गठबंधन से आग बबूला होकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर रहे हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को बीजेपी के खिलाफ मजबूत मोर्चे की तरह देखा जा रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गठबंधन को लेकर सपा नेता आजम खान गुस्से में दिख रहे हैं. जानिए गठबंधन पर आजम खान के गुस्से का सच क्या है?

वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आजम खान सपा-बसपा गठबंधन से आग बबूला होकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर रहे हैं. इस वीडियो में आजम खान कह रहे हैं, ‘’क्या जुल्म नहीं किए बसपा ने आप पर और हम पर. कोई हया नाम की चीज़ नहीं है. बसपा को वोट करोगे? मत करो बसपा को वोट. अगर थोड़ी सी भी शर्म है तो बीजेपी को वोट करो सीधे.’’

वायरल वीडियो में आजम खान सीधे तौर पर बीएसपी से नाराजगी और बीजेपी को वोट देने की बात कह रहे हैं. आजम खान का वीडियो बीजेपी को वोट देने की बात कहकर खूब वायरल किया जा रहा है. लेकिन क्या सच में आजम खान ने ऐसा बयान दिया है या फिर ये सोशल मीडिया पर होने वाली कोई शरारत है.

खुले तौर पर सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन कर चुके हैं आजम

बता दें कि शनिवार को सपा-बसपा गठबंधन के एलान के बाद आजम खान ने मीडिया से बात की थी और उन्होंने खुले तौर पर गठबंधन के समर्थन में बयान दिया. सवाल उठता है कि क्या सिर्फ दो दिन में दो ऐसे विरोधाभासी बयान आजम खान दे सकते हैं?

पड़ताल में सामने आई वीडियो की सच्चाई

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में तेज नारायाण पांडे अयोध्या सीट से एसपी के उम्मीदवार थे. तेज नारायण पांडे अखिलेश के करीबी हैं और मंत्री भी रहे हैं. यानी वीडियो से ही ये साफ हुआ कि ये बयान आजम का तेज नारायण पांडे के पक्ष में यानी चुनाव के लिए दिया गया था.

एसपी-बीएसपी गठबंधन के खिलाफ नहीं दिया आजम ने बयान

पड़ताल में ये साफ हो गया कि आजम खान ने बीएसपी के खिलाफ ये बातें कही थीं. लेकिन ये वक्त 2017 का विधानसभा चुनाव था. जब एसपी और बीएसपी अलग अलग लड़ी थी और बीजेपी के हाथों बुरी तरह हारी थी. बीएसपी के खिलाफ बोलने की बात तो सही है लेकिन ये वीडियो एसपी-बीएसपी गठबंधन बनने के बाद का नहीं है.

यह भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हुई BSP लोकसभा उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट, मायावती को बनाया सहारनपुर से उम्मीदवार

राज ठाकरे ने बेटे की शादी में राहुल गांधी, आडवाणी को भेजा न्‍योता, पीएम मोदी- अमित शाह को किया इग्‍नोर

कर्नाटक: BJP के संपर्क में कांग्रेस-JDS के विधायक, CM कुमारस्वामी बोले- सरकार पर संकट नहीं

यूपी: शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह ‘चाबी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget