एक्सप्लोरर

जानें नीतीश कुमार के इस्तीफे के पीछे की दस बड़ी वजहें

सबसे अहम वजह ये कि नीतीश कुमार राजनीतिक तौर पर अपनी उस छवि को बनाए रखना चाहते थे कि वो सिद्धांतों के आगे पद की परवाह नहीं करते. वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं औऱ एक बार फिर इस्तीफा देकर उन्होंने अपनी ये छवि बनाए रखी कि नीतीश कुमार अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते.

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति पिछले कुछ दिनों से गरमायी हुई थी. सियासी पारा तब और ज्यादा चढ़ गया जब ये खबर आई की नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बिहार में महागठंबधन की सरकार भले ही चल रही थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद से आरजेडी और जेडीयू के बीच का गणित ठीक नहीं चल रहा था. माना जा रहा है कि नीतीश का इस्तीफा तेजस्वी यादव प्रक्ररण को लेकर ही है. आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार के इस्तीफे की दस बड़ी वजह;
  1. इस पूरे घटना की शुरुआत तब हुई जब आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कथित होटल घोटाले का आरोप लगा. जिसके बाद बीजेपी लगातार नीतीश कुमार से तेजस्वी के इस्तीफे की मांग कर रही थी.
  2. तेजस्वी के इस्तीफे की मांग जेडीयू की तरफ से भी हुई. इस मुद्दे पर आरजेडी औऱ जेडीयू के के बीच तकरार बढ़ी. तीखी बयानबाजी भी हुई. हाल ही बिहार में कुछ पोस्टरबाजी भी देखने को मिली, जिसमें जेडीयू नेताओं पर बीजेपी से मिलकर गठबंधन को बदनाम करने का आरोप लगाया गया.
  3. इस तकरार के बीच मामला औऱ बिगड़ी जब नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के लिए एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन किया.  तब इशारों में उनके उपर लालू यादव ने भी हमला किया और महागठबंधन तल्खियां बढ़ीं.
  4. लालू यादव औऱ तेजस्वी यादव इस्तीफा ना देने पर अड़े रहे.  यहां तक की तेजस्वी यादव ने अपने पर लगे आरोपों की सफाई भी नहीं दी.  कैबिनेट की बैठक के अलावा तेजस्वी नीतीश कुमार के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी नहीं शामिल हुए.
  5. लालू यादव औऱ तेजस्वी यादव के अड़ियल रूख से परेशान नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी. लेकिन कांग्रेस भी बीच बचाव कर लालू यादव को इस्तीफे के लिए नहीं तैयार करा पाई.
  6.  बुधवार को आरजेडी के विधायकों की बैठक के बाद लालू यादव ने एक बार फिर  दो टूक कहा कि तेजस्वी ना तो इस्तीफा देंगे औऱ ना ही कोई सफाई. ऐसी ही बातें खुद तेजस्वी यादव ने भी कही.
  7. इससे ये साफ हो गया था कि तेजस्वी यादव अपनी ओऱ से इस्तीफा नहीं देंगे.  तेजस्वी को बर्खास्त करना नीतीश कुमार के लिए राजनीतिक तौर पर फायदेमंद नहीं रहता. क्योंकि लालू प्रसाद यादव विक्टिम कार्ड खेलकर इसका राजनीतिक फायदा उठाते. नीतीश कुमार के सामने ऐसे में औऱ कोई रास्ता नहीं रह गया  था.
  8. नीतीश कुमार की अपनी बेदाग छवि रही है. भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लगातार उनकी छवि को लेकर सवाल उठने लगे थे कि वो अपने कैबिनेट में ऐसे डिप्टी सीएम को रखे हैं जिसपर घोटाले का आरोप लगा है. ऐसे में नीतीश कुमार को चुनाव अपनी छवि औऱ महागठबंधन सरकार की अगुवाई के बीच करना था.
  9. बिहार में सुशासन के नारे पर जीतने वाले नीतीश कुमार के लिए ऐसे माहौल में अनुशासन के साथ सरकार चलाना मुश्किल था. क्योंकि उनका अपना उप मुख्यमंत्री ही उनके अनुशासन की धज्जी उड़ा रहा था.
  10.  सबसे अहम वजह ये कि नीतीश कुमार राजनीतिक तौर पर अपनी उस छवि को बनाए रखना चाहते थे कि वो सिद्धांतों के आगे पद की परवाह नहीं करते. वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं और एक बार फिर इस्तीफा देकर उन्होंने अपनी ये छवि बनाए रखी कि नीतीश कुमार अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget