एक्सप्लोरर

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोदी को फॉलो करते हैं करोड़ों लोग, 2019 का ट्वीट चुना गया था 'गोल्डन ट्वीट'

ट्विटर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर सबसे चर्चित चेहरे रहे हैं.लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया था. यह ट्वीट साल 2019 का सबसे ज्यादा रिट्वीट और पसंद किया जाने वाला ट्वीट बना था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस रविवार फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं. मोदी ने सोशल मीडिया से हटने की बात कहकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शुमार हैं.

अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर पीएम के हैं इतने फॉलोअर्स

ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 3 अकाउंट है. @pmoindia, @narendramodi ,@narendramodi_in तीनों को मिलाकर क़रीब 8.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

2009 से ट्विटर पर सक्रिय हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट जनवरी साल 2009 का है. तब से वे लगातार सक्रिय रहते हैं और हर छोटी बड़ी घटनाओं को साझा करते हैं और ट्वीट भी करते हैं. ट्विटर पर उनके 5.30 करोड़ फालोअर्स हैं. सभी जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय रहते हैं. खास तौर पर ट्विटर पर उनके ट्वीट समय-समय पर आते रहते हैं. प्रधानमंत्री के ट्वीट सुर्खियों में भी रहते हैं और दुनिया भर में पसंद भी किए जाते हैं.

सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता रिकार्ड स्तर पर है. ट्विटर पर सबसे चर्चित हस्तियों में पीएम मोदी का नाम टॉप नेताओं में आता है. ट्विटर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर सबसे चर्चित चेहरे रहे हैं.

2019 में मोदी का ट्वीट भारत का 'गोल्डन ट्वीट' चुना गया

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया था. पीएम मोदी का यह ट्वीट साल 2019 का सबसे ज्यादा रिट्वीट और पसंद किया जाने वाला ट्वीट बना था. इस ट्वीट को भारत का 'गोल्डन ट्वीट' चुना गया था.

पीएम मोदी सोशल मीडिया की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर भी नजर रखते हैं. वे मीम्स देखकर खुश होते हैं. इसका वे खुद खुलासा भी कर चुके हैं. पीएम मोदी को तकनीक से लगाव है. वे कम्युनिकेशन की हर तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते हैं और उन्हें नई नई चीजों के बारे में जानना अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटे शख्स में संक्रमण

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर विपक्ष हमलावर, जमकर दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget