एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर विपक्ष हमलावर, जमकर दी नसीहत

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस रविवार को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया है कि वह आने वाले रविवार से सोशल मीडिया छोड़ सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शुमार हैं. मोदी द्वारा सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों को छोड़ने की इच्छा जताने के बाद देश के बड़े नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोग तो मोदी से अपील करने लगे कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को न छोड़ें. वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पीएम को नसीहत दे डाली.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री जी आप नफरत छोड़ दीजिए सोशल मीडिया छोड़ने की जरूरत नहीं है.

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं.''

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात. छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब. जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार. कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि सोच रहा हूं सोमवार को क्या करना चाहिए?

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई लीडर कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर तंज कसा, जीडीपी लगी गिरने तो टीआरपी स्टंट लगे बढ़ने!! #DhyaanBhatkaoYojna

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने क्या कहा, ''इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं. इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा." प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है. ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख फोलोअर्स हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: राजधानी दिल्ली में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटे शख्स में संक्रमण

भारत में सामने आए कोरोना वायरस के संक्रमण के दो नए मामले, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- सतर्क रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget