एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कल कैसे लगे कोविड के 16 लाख से ज्यादा टीके, अपनाया गया ये अनोखा तरीका

देश में कोविड को रोकने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है. केंद्र सरकार की नई नीति के बाद हर राज्य में तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. वैक्सीन लगाने की इस रेस में मध्यप्रदेश अव्वल नंबर पर रहा.

देश में कोविड को रोकने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है. केंद्र सरकार की नई नीति के बाद हर राज्य में तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. वैक्सीन लगाने की इस रेस में मध्य प्रदेश अव्वल नंबर पर रहा. कोविड वैक्सीनेशन के तहत एमपी में आज 16 लाख से ज्यादा खुराक दी गईं. जो देश में किसी और राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. आपको बता दें कि सोमवार की रात 9 बजे तक एमपी में कोविड वैक्सीन की रिकॉर्ड 16.41 लाख डोज दी गईं. जो दिन के निर्धारित 10 लाख लक्ष्य के मुकाबले कहीं ज्यादा थी.

इस आंकड़े से पता चलता है कि केंद्र सरकार की नई नीति के पहले दिन ही दी जाने वाली 80 लाख टीकों की खुराक में से 20 फीसदी खुराक तो केवल एमपी में ही हैं. आपको बता दें कि कोविड के टीकों के लिए मची जंग के बाद केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देशों के तहत देश के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए निशुल्क टीके उपलब्ध कराने की बात कही थी. साथ ही राज्यों से टीकाकरण का नियंत्रण भी वापस ले लिया था.

टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने भी उठाए बेहतर कदम

इस आंकड़े के पाने के लिए राज्य सरकार ने भी टीकाकरण के लिए कई बेहतर कदम उठाए हैं. एमपी सरकार ने शुरुआती 10 लाख के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के 52 जिलों में 7000 टीकाकरण केंद्र बनाए. इस दौरान बुजुर्गों और विकलांगों का विशेष ध्यान रखा गया. इस तरह के लोगों को वैक्सीन बूथ तक जाने में कोई परेशानी ना हो. उसके लिए परिवहन की व्यवस्था की गई थी. साथ ही हर वैक्सीन केंद्र की देख रेख के लिए एक व्यक्ति को रखा गया. इस काम के लिए सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्री, निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण बूथों पर अहम भूमिका निभाई.

कैलाश सत्यार्थी की अपील का हुआ असर

इतना ही नहीं वैक्सीनेशन के काम को सफल करने के लिए राज्य के रहने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का भी अहम योगदान था. कैलाश सत्यार्थी ने सोशल मीडिया पर एक अपील जारी करके लोगों से इस सात दिवसीय टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने को कहा था. खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिन की शुरुआत दतिया जिले में मां पीतांबरा मंदिर के दर्शन के साथ की और फिर वहां टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए परासरी गांव पहुंचे. यहां सीएम ने कहा कि कोविड के टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्यों को मुफ्त टीके देने के उनके फैसले के बाद मध्य प्रदेश में टीकाकरण की गति तेज हो रही है.

सीएम शिवराज ने लोगों को दिया संदेश

साथ ही इस दौरान सीएम ने राज्य के लोगों से कहा कि. ”कोरोना अभी गया नहीं है, इसलिए सतर्क और सतर्क रहें. कोरोना संकट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हमारी प्राथमिकता कोरोना पर जीत हासिल करना है.”

इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने राज्य में 10 लाख डोज देने के लक्ष्य को पूरा करने और उससे आगे जाने के लिए लोगों की सराहना करते हुए एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि यदि मध्य प्रदेश ठान ले तो वह कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड टीकाकरण की इस गति को इसी तरह से जारी रखने के लिए, राज्य ने एक लाख कोरोना स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया है जो कोविड के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. सीएम ने बताया कि राज्य में एक जुलाई को फिर से तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरुकता यात्रा निकालने के लिए प्रेरित किया जाएगा. आपका एमपी के इस टीकाकरण को लेकर क्या कहना है. साथ ही दूसरे राज्यों को टीकाकरण के लिए आप क्या सलाह देना चाहते हैं. हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

यह भी पढ़ें

'शूटर दादी' चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम, सीएम योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'भारत के फैसले ले रहे ट्रंप...', संसद में गैस संकट पर बोले राहुल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Live: 'भारत के फैसले ले रहे ट्रंप...', संसद में गैस संकट पर बोले राहुल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
CBI Action: CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे
CBI की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड सिंडिकेट का खुलासा, कई राज्यों में छापे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget