एक्सप्लोरर

जानिए, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले किन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अभी कई राज्यों में चुनाव होने हैं जहां सभी पार्टियों को एक दूसरे से लोहा लेना है. ये सभी चुनाव मोदी और बीजेपी की अग्निपरीक्षा के रूप में देखे जाएंगे.

नई दिल्ली: जबरदस्त बयानबाजी और तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच गुजरात विधानसभा का चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार का शोर अब थम चुका है और कल आखिरी चरण के लिए मतदान होगा. 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इस चुनाव के नतीजे जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर का टेस्ट होगा, वहीं मरणासन्न हो चुकी कांग्रेस को क्या संजीवनी मिल पाएगी? इसका जवाब मिलेगा.

लेकिन ऐसा नहीं है कि गजरात चुनावों के बाद चुनाव का सिलसिला थम जाएगा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अभी कई राज्यों में चुनाव होने हैं जहां सभी पार्टियों को एक दूसरे से लोहा लेना है. ये सभी चुनाव मोदी और बीजेपी की अग्निपरीक्षा के रूप में देखे जाएंगे.

आइए आपको बताते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कहां-कहां चुनाव होंगे

उत्तर-पूर्व के तीन राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2018 में समाप्त हो रहा हैं. चुनाव आयोग की परंपरा और विधानसभा के कार्यकाल के खत्म होने के हिबास से इन राज्यों में फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं.

कांग्रेस के शासन वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 2018 के मई महीने में खत्म होने वाला है. यहां अप्रैल-मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं.

बीजेपी शासित राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2019 में समाप्त होगा. यहां पर दिसंबर 2018-जनवरी 2019 में चुनाव कराए जाएंगे. इसी समय में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे. अब तक की परंपरा के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ ही चुनाव होते हैं.

इस तरह देख जाए तो कुल मिलाकर 2019 के आम चुनाव से पहले देश के कई बड़े राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे. इन चुनावों में मोदी लहर और सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में किए गए कामों का मूल्यांकन होगा. ये चुनाव ही लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget