एक्सप्लोरर

जानें कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ?

देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दोपहर तीन बजे उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री के रुप में पद की शपथ लेंगे. देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे. इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. जानें कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ?

अमित शाह के करीबी माने जाते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत

अमित शाह के करीबी माने जाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत दो दशकों तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं. रावत साल 2014 के बाद से ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीब आ गए. पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भी वो बेहद करीबी हैं. खबरों के मुताबिक त्रिवेंद्र रावत का मुख्यमंत्री के लिए नाम भी कोश्यारी ने ही आगे बढ़ाया.

झारखंड में बीजेपी की सरकार बनवाने में रावत की बड़ी भूमिका

त्रिवेंद्र सिंह रावत को जमीनी स्तर का नेता माना जाता है. 57 साल के रावत 1979 से संघ से जुड़े रहे हैं. रावत का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रिश्ता उनके मुख्यमंत्री बनने में अहम माना जा रहा है. इससे पहले साल 2013 में वो बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं. 2007 में वो उत्तराखंड में बीजेपी सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री रहे. माना जाता है कि अक्टूबर 2014 में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनवाने में उनकी बड़ी भूमिका थी.

20 दिसंबर 1960 को खैरासैण गांव में हुआ था जन्म

57 साल के त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्म 20 दिसंबर 1960 को पौड़ी गढ़वाल के मल्ला बदलपुर पट्टी के गांव खैरासैण में हुआ था. उनके पिता का नाम स्व. प्रताप सिंह रावत जबकि मां का नाम स्व. बोद्धा देवी है. त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत एक सरकारी टीचर हैं. आपको बता दें कि रावत को दो बेटियां हैं.

RSS में स्वयं सेवक के रूप भूमिका:-

- 1979 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने. - 1981 में संघ के प्रचारक के रुप कार्य करने का संकल्प लिया. - 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने.

राजनीतिक जीवन:- त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार साल 2002 में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. साल 2007 में दूसरी बार डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से रावत ने 14127 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की और तात्कालिक सीएम भुवनचन्द्र खण्डूरी की कैबिनेट में कृषि और लघु सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निवर्हन किया. इसके बाद वह उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल के मंत्रिमण्डल में दोबारा कैबिनेट मंत्री बनें. - 1993 में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री बने.

- साल 1997 से 2002 तक प्रदेश के संगठन मंत्री बने और इस दौरान सम्पन्न सभी विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को अभूतपूर्व सफलता मिली.

- साल 2013 में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को राष्ट्रीय सचिव और टेक्नोक्रेट सेल का प्रभारी बनाया.

- साल 2017 में रावत ने तीसरी बार डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से 24869 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget