एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं सुनील यादव? जिन्हें बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ बड़े नाम की जगह स्थानीय कार्यकर्ता को तरजीह दी है. सुनील आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया है. सुनील यादव नई दिल्ली सीट से आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले दो चुनावों में 2013 और 2015 के चुनाव में सुनील यादव को टिकट मिलते मिलते रह गया था. माना जा रहा है कि सुनील यादव अरविंद केजरीवाल की कद के आगे छोटा चेहरा है. आइए जानते हैं कि सुनील यादव कौन हैं.

दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव पेशे से वकील और समाजसेवी हैं. बीजेपी के भीतर जाना माना और युवा चेहरा सुनील यादव तेजतर्रार नेता हैं. फिलहाल वे दिल्ली बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं. सुनील यादव ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी की सबसे छोटी राजनीतिक इकाई मंडल स्तर से की है.

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहते हुए वे अब दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष तक पहुंचे हैं. अलग-अलग समय पर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने राजनीतिक करियर में वैसे पहले युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश के महामंत्री रह चुके हैं. उससे पहले वे दिल्ली प्रदेश बीजेपी के भी महामंत्री रह चुके हैं. साल 2017 में उन्हें एंड्रयूज गंज से बीजेपी ने नगर निगम पार्षद का उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वह इस चुनाव में हार गए थे.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले सुनील यादव जुझारू कार्यकर्ता माने जाते हैं, लेकिन बीजेपी ने इस बार नई दिल्ली सीट पर किसी बाहरी या बड़े चेहरे पर दांव खेलने के बजाय स्थानीय कार्यकर्ता सुनील यादव पर दांव खेलना ज्यादा बेहतर समझा. अब देखना यह होगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वह कितनी कड़ी टक्कर दे पाते हैं.

ये भी पढ़ें

केजरीवाल आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन, क्या कल टोटके की वजह से नहीं कर पाए? केजरीवाल के खिलाफ बड़े चेहरे नहीं उतार पाया विपक्ष, BJP ने सुनील यादव-कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget