एक्सप्लोरर

जानिए- गुंडागर्दी करने वाले बीजेपी सांसद प्रभात सिंह कलोल की पूरी कहानी, चार पत्नियां हैं

प्रभात सिंह चौहान अपनी जिस पत्नी रंगेश्वरी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं वो उनकी चौथी बीवी है जबकि कलोल सीट से बीजेपी ने जिस सुमन सिंह को टिकट दिया है वो प्रभात सिंह चौहान की पहली पत्नी से बेटे प्रवीण सिंह की बीवी हैं

गुजरात: गुजरात के पंचमहाल से बीजेपी सांसद प्रभात सिंह चौहान की गुंडागर्दी सामने आई है. पत्नी का टिकट कटने के सवाल पर नेताजी इतने भड़क गए कि सवाल पूछ रही ABP न्यूज की टीम पर ही हमला कर दिया. प्रभात सिंह घर में छिड़े घमासान से इतने खफा हुए कि सवाल पूछने वालों पर ही हमला बोला और अपनी पार्टी बीजेपी को ही हराने की धमकी दे डाली. दरअसल चौहान पंचमहाल जिले की कलोल विधानसभा सीट से अपनी चौथी पत्नी रंगेश्वरी को टिकट दिलाने की मांग कर रहे थे लेकिन बीजेपी ने उनकी बहू सुमन सिंह को टिकट दे दिया है. इस बात से नाराज होकर प्रभात सिंह चौहान ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. इसी को लेकर जब ABP न्यूज ने चौहान से सवाल पूछा तो वे भड़क गए. उन्होंने न सिर्फ ABP न्यूज़ के कैमरे पर हाथ मारा बल्कि संवाददाता के हाथ से माइक छीनने की भी कोशिश की. बीजेपी सांसद प्रभात सिंह चौहान ने जिस वक्त ABP न्यूज की टीम पर हमला किया था उसी वक्त प्रधानमंत्री के "मन की बात-चाय के साथ" कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम विजय रूपानी भी पंचमहाल में थे. लेकिन सांसद महोदय ने शायद पीएम और सीएम की भी परवाह नहीं की. इस समय प्रभात सिंह चौहान पत्नी रंगेश्वरी देवी को टिकट न मिलने पर बीजेपी से बगावत पर उतारू हैं. प्रभात सिंह चौहान ने बीजेपी को धमकी देते हुए कहा कि अगर कलोल सीट पर टिकट नहीं बदला गया तो पंचमहाल जिले की सातों सीटों पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा. प्रभात सिंह चौहान अपनी जिस पत्नी रंगेश्वरी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं वो उनकी चौथी बीवी है जबकि कलोल सीट से बीजेपी ने जिस सुमन सिंह को टिकट दिया है वो प्रभात सिंह चौहान की पहली पत्नी से बेटे प्रवीण सिंह की बीवी हैं. बता दें कि पंचमहाल में सास-बहू लड़ाई अब सड़क पर आ चुकी है. चौहान अपनी बहू को जेल रिटर्न और बेटे प्रवीण सिंह को शराब तस्कर बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि सास रंगेश्वरी ने धमकी दी है कि वो बहू सुमन को घर की देहरी लांघकर प्रचार नहीं करने देंगी. प्रभात सिंह चौहान पंचमहाल जिले के गोधरा के रहने वाले हैं. सरपंच से बनने से लेकर संसद पहुंचने तक का उनका कैरिअर रहा है. उनके बेटे प्रवीण सिंह भी बीजेपी के नेता हैं औऱ गोधरा से चुनाव लड़ चुके हैं. प्रवीण सिंह भी अपने पिता के इस बर्ताव से हैरान हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद पर नहीं चलेगी राज्यसभा, वीकेंड पर होगी कार्यवाही, जानें क्या बोले उपराष्ट्रपति?
चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद पर नहीं चलेगी राज्यसभा, वीकेंड पर होगी कार्यवाही, जानें क्या बोले उपराष्ट्रपति?

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
Live: बिहार में सभी 5 सीटों पर जीती NDA, राजद और कांग्रेस के विधायकों के धोखे से हारी INDIA!
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget