एक्सप्लोरर

16वीं लोकसभाः तय समय के मुकाबले 728 घण्टे ज्यादा काम हुआ, जानें ऐसे ही बड़े आंकड़े

2014 में हुए चुनावों के बाद 16वीं लोकसभा की पहली बैठक 4 जून 2014 को हुई और आखिरी बैठक 13 फरवरी 2019 को संपन्न हुई. इस दौरान कुल 17 सत्र हुए जिसमें कुल 331 बैठकें हुई. इन बैठकों के दौरान कुल 1612 घण्टे सदन का काम हुआ.

नई दिल्लीः 16वीं लोकसभा का आज आखिरी दिन था. अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव हैं और उससे पहले संसद के बजट सत्र में आज आखिरी कामकाजी दिन था. आज सत्र का समापन हो गया है. सत्र समापन के मौके पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदाई भाषण दिया. संसद सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या हुआ 16वीं लोकसभा के अंतिम सत्र में निचले सदन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हस्तक्षेप भी किया. इसके अलावा अंतरिम बजट और वित्त विधेयक पर भी चर्चा हुई जिन पर वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया और सदन ने इन्हें मंजूरी दी. सदन में पोंजी स्कीम संबंधी विधेयक और जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई और सदन ने इन्हें पारित किया. वहीं राज्यसभा में सत्र के अंतिम दिन अंतरिम बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को बिना चर्चा के मंजूरी दे दी गई. राज्यसभा में लगभग पूरा सत्र अलग-अलग दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गया और पूरे सत्र में महज तीन घंटे से कुछ ज्यादा समय ही काम हो पाया. आंकड़ों के मोर्चे पर 16वीं लोकसभा को देखें तो ये खास बातें नजर आती हैं.-
  • 2014 में हुए चुनावों के बाद 16वीं लोकसभा की पहली बैठक 4 जून 2014 को हुई और आखिरी बैठक 13 फरवरी 2019 को संपन्न हुई. इस दौरान कुल 17 सत्र हुए जिसमें कुल 331 बैठकें हुई. इन बैठकों के दौरान कुल 1612 घण्टे सदन का काम हुआ और हंगामे के कारण 442 घण्टे का समय नष्ट भी हुआ.
  • 16वीं लोकसभा ने निर्धारित समय के मुकाबले 728 घण्टे समय ज्यादा काम किया. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के मुताबिक करीब पांच साल के कार्यकाल में 219 विधेयक सरकार द्वारा पेश किए गए जिसमें से 205 बिल पास हुए और 9 बिल वापस लिए गए. सदन में 11 घण्टे अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. पांच विषयों पर आधे-आधे घण्टे की चर्चाएं भी हुई.
  • सदन में 6460 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए जिसमें से 1178 प्रश्नों का मंत्रियों ने मौखिक उत्तर दिया है. गैर सरकारी कामकाज में सदस्यों के 1117 के विधेयक और प्रस्ताव आगे बढ़ाए गए. सरकार की ओर से सदस्यों के 73407 गैर तारांकित प्रश्नों के भी जवाब सदन में दिए गए हैं. सदन के पटल पर इस अवधि में कुल 23808 दस्तावेज़ रखे गए.
सोलहवीं लोकसभा में सदन में सुचारू कामकाज के लिए स्पीकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सभी विपक्षी दलों के नेताओं, संसदीय कार्य मंत्री, लोकसभा महासचिव और सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों आदि का आभार व्यक्त किया. वंदे मातरम की धुन बजाए जाने के बाद राज्यसभा में सभापति और लोकसभा में स्पीकर ने बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया. कल पूरे हो रहे हैं दिल्ली की केजरीवाल सरकार के 4 साल, जानें कैसा रहा सफर यूपी: प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव के लिए महान दल से किया गठबंधन दिल्ली में अफसरों पर किसका नियंत्रण, कल आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला पीएम पर मेहरबान मुलायम सिंह यादवः कहा- हमारी कामना है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget