एक्सप्लोरर

KMC Election Result: कोलकाता निकाय चुनाव में Mamata ने अपनी जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- BJP, लेफ्ट और कांग्रेस कहीं नहीं

KMC Election Result 2021: कोलकाता नगर निगम चुनाव (Kolkata Municipality Election) के लिए रविवार को मतदान हुआ था. लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 फीसदी से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

Kolkata Municipality Election Results: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम (KMC) में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार हैं. चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों से पता चला है कि TMC भारी जीत की ओर बढ़ रही है. टीएमसी ने 144 में से 54 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 78 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच विक्ट्री साइन (Victory Sign) दिखाती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी मीडिया से मुखातिब हुई.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक जीत है. इस जीत ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि लोगों ने हमारे काम को स्वीकार किया है. बीजेपी, कांग्रेस और CPI(M) को लोगों ने हरा दिया. बीजेपी, वाम और कांग्रेस कहीं नहीं. ये जनादेश हमें विकास और लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा, हम लोगों के लिए और ज़्यादा काम करेंगे.'

शुरुआती रुझान से यह भी पता चला है कि सत्तारूढ़ दल पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है जहां साल 2015 चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को 114 सीटें, कांग्रेस को 5 सीटें, वामपंथियों को 15 सीटें और बीजेपी केवल 7 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी. 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना है.

BJP ने लगाए गंभीर आरोप
एक तरफ जहां TMC खेमे में खुशी की लहर है. वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव जोर-जबरदस्ती और बंदूक के दम पर लड़ा गया है. बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या करके वोट डलवाए गए हैं. 

नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मिलने गए निवर्तमान मेयर फिरहाद हाकिम ने कहा, 'हमें लोगों के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए. हमने 34 साल तक विपक्ष की राजनीति भी की, लेकिन हमने लोगों से कभी सवाल नहीं किया. उन्होंने हमें हरा दिया और हमने इसे पूरे दिल से स्वीकार किया." दोबारा मतदान की मांग के लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए, हकीम ने कहा, "लोगों के जनादेश को स्वीकार करने का नैतिक साहस होना चाहिए. भाजपा आम लोगों का अपमान कर रही है. मतदाता जो अपने घरों से वोट देने के लिए केंद्रों तक गए, बीजेपी उनका अपमान कर रही है. उन्होंने जवाब दे दिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget