एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार की एनईपी का खुशबू सुंदर ने किया स्वागत, अलग रुख के लिए राहुल गांधी से मांगी माफी

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का स्वागत किया है. साथ ही इस मामले में कांग्रेस से अलग रुख रखने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से माफी मांगी है.

चेन्नई: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने केंद्र की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का स्वागत किया है. साथ ही इस मामले में कांग्रेस से अलग रुख रखने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से माफी मांगी है. सुंदर के बयान ने ट्विटर पर खलबली मचा दी है.

सुंदर ने कहा कि वह ‘‘रोबोट या कठपुतली की तरह सिर हिलाने के बजाए सच्चाई बोलती’’ हैं. कांग्रेस की राज्य इकाई ने सार्वजनिक रूप से बयान देने पर सुंदर की आलोचना करते हुए इसे ‘‘अनुशासनहीनता’’ करार दिया. उसने कहा कि कांग्रेस अपने मंचों पर ‘‘किसी भी विवादास्पद’’ मामले पर चर्चा के लिए तैयार है.

सुंदर ने एनईपी का स्वागत किए जाने के बाद इस प्रकार की अटकलें लगने लगी हैं कि वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. सुंदर ने इन अटकलों के बीच स्पष्ट किया कि वह भगवा दल में शामिल नहीं हो रही हैं. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘नई शिक्षा नीति 2020 एक स्वागतयोग्य कदम है.’’

मैं रोबोट या कठपुतली की तरह सिर हिलाने के बजाए सच्चाई बोलती हूं- सुंदर

विभिन्न मामलों पर राजग के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जानने वाली सुंदर के इस ट्वीट ने लोगों को हैरान कर दिया है. सुंदर ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘एनईपी 2020 पर मेरा रुख मेरी पार्टी के रुख से अलग है और मैं इसके लिए राहुल गांधी से माफी मांगती हूं. लेकिन मैं रोबोट या कठपुतली की तरह सिर हिलाने के बजाए सच्चाई बोलती हूं. अपने नेता की हर बात से सहमत नहीं हुआ जा सकता, लेकिन एक नागरिक के तौर पर अपनी राय को बहादुरी से रखने का साहस दिखाया जा सकता है.’’

सुंदर ने उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रही हूं. मेरी राय मेरी पार्टी से अलग हो सकती है. मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं, जिसका अपना दिमाग है. हां, एनईपी 2020 में कुछ खामियां हैं, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि हम बदलाव को सकारात्मकता के साथ देख सकते हैं.’’

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी एनईपी का स्वागत किया था. लेकिन उन्होंने आशंका भी जताई थी कि इससे गरीबों के लिए शिक्षा पहुंच से बाहर हो सकती है, क्योंकि इसमें ‘‘केंद्रीकरण, अत्यधिक आकांक्षा और कम व्यवहार्यता’’ की ओर झुकाव दिखता है. साथ ही इस नीति में यह माना गया है कि निजी क्षेत्र चुनौती से निपट लेगा.

कांग्रेस ‘‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल’’ है- टीएनसीसी अध्यक्ष

थरूर ने यह भी कहा था कि एनईपी में स्कूलों में योग्य व प्रशिक्षित शिक्षकों की अत्यधिक आवश्यकता को महत्व नहीं दिया गया, जबकि ऐसे शिक्षकों की भारी कमी है. सुंदर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएनसीसी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने कहा कि कांग्रेस ‘‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल’’ है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के मंच पर किसी भी विवादित विषय पर बात रख सकते हैं. इसका स्वागत किया जाएगा. यदि हम सार्वजनिक तौर पर बोलते हैं, तो यह अनुशासनहीनता कहलाता है. अनुशासनहीनता कुंठा से पैदा होती है. योग इसका बेहतरीन उपचार है.’’

केंद्र के शिक्षा सुधार को समर्थन देने वाले ट्वीट के चर्चा का विषय बनने पर सुंदर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एक ट्वीट, एक पंक्ति, और मुझे तूफान आता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें.

गोरखपुर के अस्पताल में शुरू हुआ COVID-19 वैक्सीन का ह्युमन ट्रॉयल, 9 लोगों को लगाया गया टीका

मेरठ: राम मंदिर की नींव में भरी जाएगी गगोल तीर्थ की मिट्टी, भगवान राम ने यहां किया था राक्षसों का वध

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget