एक्सप्लोरर

Malayalam Actor Innocent Death: पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम एक्टर इनोसेंट का निधन, कोरोना संक्रमण से गई जान

Actor Innocent Demise: पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट का 75 वर्ष की उम्र में केरल के कोच्चि में निधन हो गया है. उन्हें दिल का दौरा पड़ा लेकिन मृत्यु का कारण कोरोना भी बताया गया है.

Malayalam Actor Innocent Demise: पूर्व सांसद और दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट वरीद थेककेथला (Innocent Vareed Thekkethala) का निधन हो गया है. केरल के कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने रविवार (26 मार्च) को अंतिम सांस ली. वह 75 वर्ष के थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अस्पताल की ओर से बताया गया कि कोरोना संक्रमण, सांस की बीमारियों, कई अंगों के काम नहीं करने और दिल का दौरा पड़ने के कारण इनोसेंट का निधन हुआ. 

पूर्व लोकसभा सदस्य इनोसेंट 3 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे. कोच्चि के वीपीएस लेकशोर अस्पताल (VPS Lakeshore Hospital) में उनका इलाज चल रहा था. रविवार (26 मार्च) को वीपीएस लेकशोर अस्पताल की ओर से एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर पूर्व सांसद के निधन के बारे में जानकारी दी गई.

कैंसर को दे चुके थे मात

इनोसेंट कैंसर सर्वाइवर भी थे और कथित तौर पर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. 3 मार्च को, सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 2012 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था. 2015 में उन्होंने कैंसर से ठीक होने की घोषणा की थी. इनोसेंट अपने पीछे घर में पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं.

2014 में इस सीट से बने थे सांसद

2014 के लोकसभा चुनाव में इनोसेंट केरल के चलाकुडी निर्वाचन क्षेत्र से एलडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे, जिसमें उनको जीत मिली थी और सांसद बने थे. तब उन्होंने कांग्रेस के पीसी चाको को 13 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से वह कांग्रेस के बेनी बेहनन से हार गए थे. बता दें कि इनोसेंट 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स' के पूर्व अध्यक्ष भी थे.

यह भी पढ़ें- Desh Ka Mood: छत्तीसगढ़ में आज होते चुनाव तो कौन बनाता सरकार? ABP Matrize Survey में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget