एक्सप्लोरर

Desh Ka Mood: छत्तीसगढ़ में आज होते चुनाव तो कौन बनाता सरकार? ABP Matrize Survey में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

ABP Matrize Survey: छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. करीब 7 महीने का वक्त बाकी है. उससे पहले एबीपी न्यूज के लिए मैट्राइज के सर्वे में जनता के मूड का पता चलता है.

ABP News Chhattisgarh Survey: छत्तीसगढ़ में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार अपने कार्यों को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं बीजेपी का कहना है कि आने वाले महीनों में माहौल उसके पक्ष में नजर आएगा. चुनाव से करीब 7 महीने पहले एबीपी न्यूज ने राज्य की जनता का मूड समझने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज के लिए मैट्राइज ने राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया है.

सर्वे के नतीजों से यह अंदाजा लगता है कि अगर आज राज्य में विधानसभा चुनाव होते तो कौन सी पार्टी सरकार बनाती. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज, केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर भी राय दी है, साथ ही इस बारे में भी प्रतिक्रिया दी है कि पीएम विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर हो सकते हैं या नहीं. बता दें कि यह सर्वे 7 मार्च से 22 मार्च के बीच किया गया, जिसमें 27 हजार लोगों की राय ली गई. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 फीसदी है. आइये जानते हैं जनता की राय.

अगर आज होते छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव तो किसे मिलता कितना वोट शेयर?

  • कांग्रेस- 44 फीसदी
  • बीजेपी- 43 फीसदी
  • अन्य- 13 फीसदी

अगर आज होते छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव तो किसे मिलती कितनी सीटें?

  • कांग्रेस- 47 से 52 सीटें
  • बीजेपी- 34 से 39
  • अन्य- 1 से 5 सीटें

सर्वे के नतीजों के मुताबिक, आज चुनाव होने की सूरत में कांग्रेस और बीजेपी के बीच फाइट का अंदाजा लगता है. जनता की राय में 44 फीसदी वोटशेयर कांग्रेस को जाता दिखा है तो वहीं, 43 फीसदी बीजेपी के पक्ष में दिख रहा है. यानी बारीक अंतर नजर आ रहा है. जहां तक सीटों की बात तो आज चुनाव होने की सूरत में जनता की राय में कांग्रेस को 47 से 52 सीटें मिलतीं, वहीं, बीजेपी के खाते में 34 से 39 सीटें जातीं, इससे अंदाजा लगता है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता पर कौन सी पार्टी आसीन होती.

पीएम मोदी का कामकाज कैसा?

  • बहुत बेहतर- 46 फीसदी
  • संतोषजनक- 48 फीसदी
  • बेहद खराब- 06 फीसदी

केंद्र सरकार का कामकाज कैसा?

  • बहुत बेहतर- 38 फीसदी
  • संतोषजनक- 44 फीसदी
  • बेहद खराब- 18 फीसदी

क्या पीएम मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे?

  • बहुत ज्यादा- 38 फीसदी
  • थोड़ा बहुत- 23 फीसदी
  • कोई प्रभाव नहीं- 39 फीसदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को 46 फीसदी लोगों ने 'बहुत बेहतर', 48 फीसदी ने लोगों ने 'संतोषजनक' बताया है, इससे अंदाजा लगता है कि 80 फीसदी से ज्यादा लोग पीएम मोदी के कामकाज को ठीक मानते हैं. वहीं, केंद्र सरकार के कामकाज को केवल 18 फीसदी लोगों ने 'बेहद खराब' बताया है.

चूंकि भूपेश बघेल सरकार के पक्ष में आंकड़े तुलनात्मक तौर पर ज्यादा नजर आ रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी क्या राज्य में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं, यह सवाल अहम है, इसे लेकर सर्वे में 38 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी 'बहुत ज्यादा' गेमचेंजर हो सकते हैं. 23 फीसदी ने कहा कि वह 'थोड़ा-बहुत' फर्क डालेंगे. वहीं, 39 फीसदी लोग मानते हैं कि पीएम मोदी का राज्य के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- ABP News Survey: पीएम मोदी का कामकाज कैसा और क्या वह छत्तीसगढ़ के लिए गेम चेंजर हो सकते हैं? Desh Ka Mood सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल-असम साधने के बाद BJP का दक्षिण भारत पर फोकस! PM मोदी ने तेलंगाना को दी 9377 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
बंगाल-असम साधने के बाद BJP का दक्षिण भारत पर फोकस! PM मोदी ने तेलंगाना को दी 9377 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, तो थलपति का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
PM मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, तो थलपति का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'मौका मिलते ही साथी की पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस को लेकर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
'मौका मिलते ही पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
तमिलनाडु में 'विजय सरकार' बनने में स्टालिन ने की मदद? तेजस्वी यादव बोले- 'खुद चुनाव हार गए लेकिन...'
तमिलनाडु में 'विजय सरकार' बनने में स्टालिन ने की मदद? तेजस्वी यादव बोले- 'खुद चुनाव हार गए लेकिन...'
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए 15 साल के खिलाड़ी की पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए पोस्ट
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले
थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम, चमक उठा तृषा कृष्णन का चेहरा, एक्टर की मां को लगाया गले
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
'राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा
Cucumber Farming: खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget