एक्सप्लोरर

केरल: PFI नेता सुबैर की हत्या करने के मामले में RSS के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार- पुलिस

PFI Leader Murder: पुलिस ने बताया कि संजीत की हत्या की जांच के दौरान सुबैर की संलिप्तता का खुलासा नहीं हुआ था. इसलिए संजीत की हत्या के बाद रमेश ने पीएफआई नेता की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी.

PFI Leader Murder: केरल के पलक्कड़ जिले में 15 अप्रैल को पीएफआई के एक नेता की हत्या करने के आरोप में आरएसएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. केरल पुलिस ने कहा कि तीनों आरएसएस के एक नेता के दोस्त थे, जिसकी पिछले साल नवंबर में यहां हत्या कर दी गई थी.

रमेश, अरुमुघन और सरवनन गिरफ्तार 

एडीजीपी (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने बताया कि तीन आरोपियों रमेश, अरुमुघन और सरवनन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरएसएस के कार्यकर्ता हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने नवंबर 2021 में आरएसएस नेता संजीत की मौत का बदला लेने के लिए सीधे तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता सुबैर (43) की हत्या की. एडीजीपी ने कहा कि इनमें से रमेश संजीत का बहुत करीबी दोस्त था. रमेश के अनुसार संजीत ने उससे कहा था कि अगर उसे कभी कुछ हुआ तो उसके लिए सुबैर जिम्मेदार होगा.

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संजीत की हत्या की जांच के दौरान सुबैर की संलिप्तता का खुलासा नहीं हुआ था. इसलिए, संजीत की हत्या के बाद रमेश ने कथित तौर पर पीएफआई नेता की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी और तीनों ने उसे एक-दो बार मारने की कोशिश की, लेकिन इलाके में पुलिस की मौजूदगी के कारण वे ऐसा नहीं कर सके. अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल को वे फिर आए और हत्या को अंजाम दिया.

आरएसएस नेता एस के श्रीनिवासन के आरोपियों की हुई पहचान

सखारे ने को बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कोई अन्य साजिशकर्ता इसमें शामिल था. आरएसएस नेता एस के श्रीनिवासन (45) की हत्या के संबंध में सखारे ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. अधिकारी ने कहा, 'वे फरार हैं. इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.' सखारे ने सोमवार को कहा था कि दोनों मामलों में अब तक पहचाने गए दोषियों में पीएफआई-एसडीपीआई और भाजपा-आरएसएस दोनों के सदस्य या कार्यकर्ता शामिल हैं.

आरएसएस के पूर्व जिला नेता और पदाधिकारी श्रीनिवासन पर शनिवार को मेलमुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर छह सदस्यीय गिरोह ने हमला किया था. इससे महज 24 घंटे पहले शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़कर अपने पिता के साथ घर लौट रहे सुबैर की जिले के इलापुल्ली में हत्या कर दी गई थी.

केरल में पिछले कुछ महीनों में भाजपा/आरएसएस और एसडीपीआई/पीएफआई से जुड़े लोगों की एक के बाद एक हत्याओं की इस तरह की यह दूसरी घटना है. पिछले साल दिसंबर में अलाप्पुझा में 24 घंटे के भीतर एसडीपीआई के एक नेता और बीजेपी के एक नेता की हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें-

जहांगीरपुरी हिंसा: भीड़ के बीच गोली चलाने वाले अंसार के पुश्तैनी घर पहुंचा ABP न्यूज़, जानें गांव वालों ने क्या-क्या बताया

कोरोना के मामलों में तेजी के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बीमा योजना की अवधि को 180 दिनों के लिए बढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget