एक्सप्लोरर

Monkeypox: भारत में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, केरल में पांचवां केस आया सामने

Monkeypox In Kerala: केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया गया है. उन्होंने कहा मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

Monkeypox Case In Kerala: भारत में मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. केरल में मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है. केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीन जॉर्ज (Kerala Health Minister Veena George) ने बताया कि मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि वह 27 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से कोझीकोड हवाई अड्डे (Kozhikode Airport) पर पहुंचा था और मलप्पुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था. आपको बता दें कि केरल में मंकीपॉक्स वायरस का ये पांचवां मामला है. 

केरल में मौत के बाद 20 लोगों को किया गया आइसोलेट

आपको बता दें कि बीते शनिवार 30 जुलाई को केरल के त्रिशूल में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह कुछ समय पहले ही संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था. युवक की मौत के बाद उसके संपर्क में आए 20 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कर दिया था. हांलाकि, अब उन्हें छोड़ दिया गया है. अधिकारियों ने पुष्टि पीड़ित परिवार के सदस्यों और दोस्तों सहित केवल 10 लोगों के संपर्क में आया था. 

मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाला एक जूनोटिक रोग है, जो वायरस के एक ही परिवार से संबंधित है जो चेचक का कारण बनता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं. हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है. संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं. बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं. मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना खतरनाक नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः-

Al-Zawahiri Killed: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का चीफ अल-जवाहिरी, बाइडेन बोले- अब इंसाफ हुआ

अब Aadhaar से लिंक होगी आपकी Voter ID, चुनाव आयोग ने शुरू किया अभियान, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget