एक्सप्लोरर

'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन ढहा पाएंगे दक्षिण का किला ?

श्रीधरन ने कहा है कि वह जानते हैं कि केरल में लव जिहाद हो रहा है. दक्षिणी राज्य में चुनाव से पहले उनके इस बयान के बाद हलचल मचना स्वाभाविक है.

नई दिल्ली: दिल्ली से लेकर कई शहरों में मेट्रो रेल की सौगात देने वाले ई श्रीधरन ने 88 बरस की उम्र में राजनीति का दामन थामकर सबको चौंका दिया है. अपनी बेदाग व ईमानदार छवि और सख्त अनुशासन के लिये मशहूर श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर यह संकेत दिया है कि दक्षिण में लाल झंडे के अभेद्य किले को ध्वस्त करना अब कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है. जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेतृत्व ने बेहद सोच-समझकर ही उन पर दांव खेला है और इसीलिये 75 साल की उम्र की बंदिश को भी दरकिनार कर दिया गया.

पार्टी सूत्रों की मानें, तो अगले कुछ महीने में होने वाले केरल विधानसभा के चुनाव में भाजपा उन्हें बतौर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जनता के समक्ष पेश करेगी. श्रीधरन संभवतः पहले ऐसे नौकरशाह होंगे जो राजनीति में पैर रखते ही पहले दिन से सीएम पद के दावेदार बन गए हैं. भाजपा की सदस्यता लेते ही उन्होंने न सिर्फ पार्टी लाइन को फॉलो करना शुरू कर दिया है, बल्कि तीखे तेवरों के साथ अपनी प्राथमिकताओं का खुलासा भी कर रहे हैं. आरएसएस व भाजपा के प्रिय विषय लव जिहाद को लेकर उन्होंने बयान दिया है कि वह भी लव जिहाद के खिलाफ हैं, क्योंकि हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है.

श्रीधरन ने कहा है कि वह जानते हैं कि केरल में लव जिहाद हो रहा है. दक्षिणी राज्य में चुनाव से पहले उनके इस बयान के बाद हलचल मचना स्वाभाविक है. चुनावी रणनीति के तहत वहां के वोट बैंक का ध्रुवीकरण करने के मकसद से ही यह बयान दिया गया है. उन्होंने कहा, "हां, मैं देख रहा हूं कि केरल में क्या हो रहा है. शादी के लिए हिंदुओं को कैसे बरगलाया जा रहा है और वे किस तरह से लव जिहाद से पीड़ित हैं. न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम, ईसाई लड़कियों को भी शादी के लिए धोखा दिया जा रहा है. मैं निश्चित रूप से लव जिहाद का विरोध करूंगा."

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यो में इसके खिलाफ कानून बनाया गया है. वैसे भी केरल में भाजपा तेजी से अपने पैर फैला रही है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 10.85 फीसदी वोट मिले थे, जो 2019 के चुनाव में बढ़कर 15.20 प्रतिशत हो गए और इसमें अकेले भाजपा को 12.93 यानी करीब 13 फीसदी वोट मिले थे. भले ही पार्टी को राज्य की 20 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं मिल पाई हो पर, राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर इसका सीधा असर पड़ना तय है. इसी वजह से भाजपा के हौंसले बुलंद हुए हैं और वहां सत्ता पर काबिज़ होने के वास्ते मोदी ने श्रीधरन को मनाने के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी. वैसे भी पिछले कई बरस से दोनों एक-दूसरे के कामों के मुरीद रहे हैं.

कांग्रेस नेता नाना पटोले का अक्षय-अमिताभ पर निशाना, बोले- वो सच्चे हीरो नहीं हैं अगर होते तो... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget