एक्सप्लोरर

Ex Congress Leader Arrest: सांप्रदायिक टिप्पणी विवाद पर गिरफ्तारी के बाद पीसी जॉर्ज को मिली सशर्त जमानत, कही थी ये बात

PC George Controversial Statement: केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज को सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई, उन्हें अदालत ने सशर्त जमानत दी.

PC George Hate Speech: केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज ने तीन दिन पहले कथित सांप्रदायिक टिप्पणी की थी जिसके बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब उन्हें अदालत से जमानत मिल गई है. लेकिन अदालत से सशर्त जमानत मिली है. उनके खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी. पीसी जॉर्ज को मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप लगा था कि हिंदू सम्मेल समारोह में उन्होंने नफरत फैलाने वाला बयान दिया था.

तिरुवंनतपुरम में जॉर्ज की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

पीसी जॉर्ज की गिरफ्तारी के बाद तिरुवंनतपुरम में विरोध प्रदर्शन हुआ और उनकी रिहाई की मांग की गई. इस विरोध प्रदर्शन में कई बीजेपी समर्थित दल, क्रिश्चियन एसोसिएशन और सोशल एक्शन के लोग शामिल हुए. इसके साथ ही उनका बीजेपी नेता वी मुरलीधरन ने भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब सीपीएम देश विरोधी नारों पर बोलने की आजादी की बात करती है तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा. सीपीएम को समझना चाहिए कि ये एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश है हर किसी को अपनी बात कहने का हक है. उन्हें गिरफ्तार करने की जल्दी क्या है.

क्या था पूरा मामला

केरल के जाने माने नेताओं में शुमार पीसी जॉर्ज शुक्रवार को अनंतपुरी हिंदू महासम्मेलन में शामिल हुए. यहां उन्होंने राज्य में मुस्लिमों द्वारा संचालित रेस्त्रां में गैर मुस्लिमों को न जाने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों द्वारा संचालित होटल और रेस्त्रां में नपुंसक बनाने वाला पेय पदार्थ बेचा जा रहा है. इसके जरिए ये लोग देश पर कब्जा करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पुरुषों और महिलाओं को बांझ बनाने के लिए ये काम किया जा रहा है. इसके बाद ये केरल में विवाद का मुद्दा बन गया. तीन दिनों तक इस पर जमकर राजनीति हुई और आखिरकार रविवार को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि उन्हें जमानत भी मिल गई.

ये भी पढ़ें: PC George Comments on Muslims: मुसलमानों के खिलाफ की थी भद्दी टिप्पणी, केरल पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: Delhi News: धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का वीडियो सामने आने के बाद पकड़ा गया शख्स, अवैध हथियार भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget