एक्सप्लोरर

PC George Comments on Muslims: मुसलमानों के खिलाफ की थी भद्दी टिप्पणी, केरल पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार

PC George Arrested: केरल पुलिस ने शनिवार को जॉर्ज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक सम्मेलन में दिए भाषण के जरिये धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया था.

Kerala News: केरल के वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज को मुसलमानों के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित फोर्ट थाने की पुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के एराट्टुपेट्टा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया.

केरल पुलिस ने शनिवार को जॉर्ज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक सम्मेलन में दिए भाषण के जरिये धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया था. अधिकारियों ने बताया, राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत के निर्देश पर फोर्ट थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि जॉर्ज के खिलाफ आईपीसी की धारा-153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें तिरुवनंतपुरम लाया जा रहा है.

दरअसल केरल कांग्रेस के पूर्व नेता जॉर्ज ने राज्य में गैर-मुस्लिमों को मुस्लिमों की ओर से चलाए जा रहे रेस्टोरेंट्स से परहेज करने के लिए कहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. शुक्रवार को यहां चल रहे अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों के चलाए जा रहे रेस्तरां में 'नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों' से बनी चाय बेची जा रही है, जिसका मकसद देश पर 'नियंत्रण हासिल करने के लिए' लोगों की संतान पैदा करने की क्षमता छीनना है.

केरल विधानसभा में 33 वर्षों तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 वर्षीय जॉर्ज ने गैर-मुस्लिमों से मुस्लिमों के चलाए जा रहे व्यवसायों का बहिष्कार करने का भी अनुरोध किया था. राज्य में सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) और विपक्षी दल कांग्रेस ने जॉर्ज की टिप्पणी की निंदा की थी.

ये भी पढ़ें:v Noida: गार्डन गैलेरिया हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, 'लॉस्ट लेमन बार' का लाइसेंस सस्पेंड

ये भी पढ़ें: Greater Noida Murder: वारदात से पहले दो बच्चों को छोड़ा ननिहाल, रात में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget