एक्सप्लोरर

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी गई Z+ सिक्योरिटी, SFI के एक्टिविस्ट्स के साथ हुई थी झड़प

Arif Mohammed Khan Security: केरल में सीपीआईएम समर्थित स्टूडेंट विंग एसएफआई के कार्यकर्ताओं से हुई झड़प के बाद आरिफ मोहम्मद खान धरने पर बैठ गए थे.

Kerala Governor Security: केरल में छात्र कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद केंद्र सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जेड प्लस सुरक्षा दी है. इससे पहले आज शनिवार (27 जनवरी) को राजधानी तिरुवनंतपुरम से लगभग 40 किमी. दूर कोल्लम जिले में सीपीआईएम से जुड़े स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने उनके काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे भी दिखाए.

सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए राज्यपाल के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल राजभवन को सूचित किया है कि सीआरपीएफ का जेड प्लस सुरक्षा घेरा माननीय राज्यपाल और केरल राजभवन तक बढ़ाया जा रहा है.”

धरने पर बैठे आरिफ मोहम्मद खान

ये घटना उस वक्त हुई जब वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. इसके बाद गवर्नर ने एसएफआई प्रदर्शनकारियों को देखकर अपनी गाड़ी रोकने का आदेश दिया. इसके बाद वो अपनी अपनी गाड़ी से बाहर निकले और छात्रों से गुस्से में कहा, “आओ..” गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर राज्य में अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

वो इस बात से नाराज थे कि उनके काफिले के गुजरने से पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार क्यों नहीं किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर मुख्यमंत्री के गुजरने के दौरान ऐसी कोई हरकत होती तो पुलिस प्रदर्शनकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर लेती.

आरिफ मोहम्मद खान ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि जब तक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में नहीं लिया जाता, वह नहीं हटेंगे. पिछले कुछ समय से, केरल के राज्यपाल एसएफआई के खिलाफ रहे हैं, जैसा कि हाल ही में कोझिकोड और उससे पहले राज्य की राजधानी में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: केरल में फिर घमासान, SFI ने कोल्लम में दिखाए काले झंडे तो धरने पर बैठे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा है यह खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा है यह खतरा?
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget