एक्सप्लोरर

केरल सोना तस्करी मामला: NIA ने 6 और लोगों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के ठिकानों पर की छापेमारी

इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का मेंबर बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान एनआईए को कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली हैं.

नई दिल्ली: केरल सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान एनआईए ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने इनके ठिकानों पर छापेमारी भी की इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने का दावा किया गया है जिसमें अहम सबूत बताए जा रहे हैं.

इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का मेंबर भी बताया गया है जिससे इस मामले के तार पीएफआई से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान 30 अगस्त को जलाल ए.एम. और अल्वी उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों पर आरोप है कि यह दोनों गिरफ्तार आरोपी रमेश के टी के साथ साजिश रचने में शामिल थे. इसके बाद एनआईए अधिकारियों ने 31 अगस्त को मोहम्मद शफी और आब्दू पी. टी. को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया.

1 अगस्त को एनआईए ने मोहम्मद अली इब्राहिम और मोहम्मद अली नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया. इन दोनों पर आरोप है कि यह दोनों इस मामले में गिरफ्तार जलाल ए. एम .के संपर्क में थे और साजिश रचने, सोना कलेक्ट करने में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी. यह भी आरोप है कि इस मामले में जो सामान इधर उधर बांटा गया था उसमें भी इनकी अहम भूमिका थी.

एनआईए के अधिकारी के मुताबिक इनमें मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल कादर पीएफआई का मेंबर है. पुलिस ने उसे साल 2015 में प्रोफेसर चॉपिंग केस में गिरफ्तार किया था लेकिन कोर्ट से वह छूट गया था.

एनआईए के अधिकारी के मुताबिक इस मामले में आज आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान 2 हार्ड डिस्क, 1 टैबलेट पीसी, 8 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 1 डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और 5 डीवीडी जब्त किए गए. साथ ही बैंक पासबुक, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, यात्रा दस्तावेज और आरोपियों के पहचान दस्तावेजों सहित विभिन्न दस्तावेजों को जब्त किया गया.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है साथ ही इस मामले में मोहम्मद अली की गिरफ्तारी के बाद इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि पूरे षडयंत्र में पीएफआई के कुछ अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है, फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:

बिहार के IPS अधिकारी विकास वैभव ने दी नसीहत, कहा- पुलिस की कार्यशैली होनी चाहिए पारदर्शी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
'मैं नरेंद्र मोदी के करीब था...', ललित मोदी का बड़ा दावा, BJP के नेताओं से रिश्तों का खोला पूरी सीक्रेट
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में ATS का बड़ा एक्शन, 5 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 4 लोग हिरासत में
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में ATS का बड़ा एक्शन, 5 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 4 लोग हिरासत में

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget