एक्सप्लोरर

बिहार के IPS अधिकारी विकास वैभव ने दी नसीहत, कहा- पुलिस की कार्यशैली होनी चाहिए पारदर्शी

बिहार के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यशैली को लेकर नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी होनी चाहिए.

पटना: सुशांत आत्महत्या मामले में मुम्बई पुलिस के रवैये को लेकर बिहार कैडर के आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यशैली को लेकर नसीहत दी है. सुशांत आत्महत्या मामले की चर्चा किए बगैर उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. पारदर्शिता ऐसी जो न केवल हो परंतु स्पष्ट रूप से प्रतीत भी हो. जब ऐसा नहीं होता तब निश्चित ही संदेह उत्पन्न होता है, जो उचित नहीं है. पारदर्शिता से ही पुलिस में आम जनता का विश्वास बढ़ता है. संदर्भ स्पष्ट है."

पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है ! पारदर्शिता ऐसी जो न केवल हो परंतु स्पष्ट रूप से प्रतीत भी हो ! जब ऐसा नहीं होता तब निश्चित ही संदेह उत्पन्न होता है जो उचित नहीं है ! पारदर्शिता से ही पुलिस में आम जनता का विश्वास बढ़ता है ! संदर्भ स्पष्ट है !

— Vikas Vaibhav, IPS (@vikasvaibhavips) August 1, 2020

">

हालांकि कल बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि "हमारी टीम वहां गई हुई है और हमारे सीनियर एसपी लगातार उनके संपर्क में हैं. कल डीसीपी से हमारी टीम की एक अच्छी मुलाकात हुई है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है. मुझे जो सूचना प्राप्त हुई है वो लोग भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश जारी करेगा, उसके बाद जो भी एविडेंस मुंबई पुलिस को मिले हैं, वो हमें सुपुर्द कर देंगे."

दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुम्बई गई है. इस बीच यह खबर है कि मामले की जांच में मुम्बई पुलिस से बिहार पुलिस की टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. मुम्बई पुलिस से जुड़ी ऐसी कई बातें सामने आ रही है जो संदेहास्पद है. ऐसे में विकास वैभव ने ट्वीट कर यह बात कही है. बता दें कि, अभिनेता सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना के राजीवनगर थाने में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराया गया है. एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसकी जांच करने के लिए बिहार पुलिस की तीन सदस्यीय टीम मुम्बई गई है. वहीं एक और टीम के जाने की चर्चा है.

बता दें कि विकास वैभव 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल भागलपुर के डीआईजी के रूप में पदस्थापित हैं. आईआईटी, कानपुर के छात्र रहे विकास वैभव इससे पहले बिहार के रोहतास, दरभंगा, पटना के अलावा औरंगाबाद और बगहा में भी पदस्थापित रहे हैं. इसके अलावा एनआईए में भी एसपी के तौर पर भी उन्होंने काम किया है. बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना एसएसपी रहने के दौरान उन्होंने गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget