एक्सप्लोरर

कांग्रेस की अपील, विदेशों से सहायता लेने वाली योजना वापस ले केरल सरकार

सरकार के इस फैसले को लेकर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता के वी थॉमस ने सोमवार को कहा,‘‘राज्य सरकार को भीख मांगने के कटोरे के साथ सहायता मांगने के लिए विदेश जाकर केरल के लोगों को अपमानित नहीं करना चाहिए.’’

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित केरल के पुनर्निर्माण के लिए विदेशों से सहायता लिए जाने की योजना को वापस लिये जाने का राज्य सरकार से आग्रह किया है. राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्य के पुनर्निर्माण के लिए विदेशों से धन इकट्ठा करने के लिए मंत्रियों को नियुक्त किया है. सरकार के इस फैसले को लेकर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता के वी थॉमस ने सोमवार को कहा,‘‘राज्य सरकार को भीख मांगने के कटोरे के साथ सहायता मांगने के लिए विदेश जाकर केरल के लोगों को अपमानित नहीं करना चाहिए.’’

विदेशों में गरिमा के साथ रह रहे भारतीयों और केरलवासियों को अपमानित न करे राज्य सरकार 

थॉमस ने मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन से इस योजना को वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा,‘‘मंत्रियों और अधिकारियों को भीख का कटोरा देकर बाहर के देशों में मत भेजो.’’ यह केरलवासियों के आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाएगा. उन्होंने कहा,‘‘विदेशों में गरिमा के साथ रह रहे भारतीयों और केरलवासियों को अपमानित न करें.’’ उन्होंने बाढ़ से नष्ट हुए आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए सुझाव भी रखे.

बाढ़ के बाद केरल पर रैट फीवर का कहर, 14 दिन में 43 मौत के बाद अलर्ट जारी

विदेशी दौरे की बजाय पुनर्वास प्रयासों पर ध्यान दें मंत्री 

केपीसीसी के अध्यक्ष एम एम हसन ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के विदेशी दौरों पर जाने से बाढ़ प्रभावित जिलों में पुनर्वास का काम बुरी तरह से प्रभावित होगा. उन्होंने कहा,‘‘अच्छा यह होगा कि मंत्री अपने दौरे की योजना को वापस ले ले.’’ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भी कहा कि राज्य सरकार विदेशी दौरे की योजना को छोड़ दें और इसके बजाय मंत्रियों को जिलों का प्रभार लेना चाहिए और पुनर्वास प्रयासों का समन्वय करना चाहिए.

पूरे देश में भारी बारिश से तबाही का मंजर, अब तक कुल 1400 लोगों की मौत

गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह गैर निवासी केरलवासियों के जरिये विदेशों से और देश में प्रमुख शहरों से वित्तीय सहायता जुटाने का निर्णय लिया था. विदेशों से धन इकट्टा करने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की एक विशेष टीम को भी नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया था. उल्लेखनीय है कि 28 मई को मानसून आने के बाद से राज्य में बारिश और बाढ़ से 483 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 14 अन्य लापता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget