एक्सप्लोरर

केरल कांग्रेस के विधायक पर महिलाओं ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, इस्तीफे के बाद कही ये बात

पलक्कड़ विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल ममकूटाथिल ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की.

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल ने पिछले कुछ दिनों से महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बुधवार (20 अगस्त, 2025) को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान विधायक राहुल ने अपने इस्तीफे की घोषणा की.

पत्रकारों से बात करते हुए पलक्कड़ विधायक ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप एलडीएफ सरकार पर लगे हालिया आरोपों से ध्यान हटाने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है. इस्तीफे की वजह बताते हुए राहुल ने कहा कि वह इस्तीफा इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ गलत किया है, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के कीमती समय को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दे रहे हैं, जो उन्हें सही ठहराने के लिए जिम्मेदार नहीं थे.

अब तक दर्ज नहीं कोई शिकायत

प्रेस कॉन्फेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करना उनकी खुद की जिम्मेदारी है और वह ऐसा करेंगे. जिन महिलाओं ने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं, उनमें से किसी ने भी उनका नाम नहीं लिया और ना ही कोई शिकायत दर्ज कराई है. 

राहुल ममकूटाथिल ने कहा, 'मैं इन आरोपों का व्यक्तिगत रूप से सामना करूंगा. मेरे खिलाफ कोई मनगढ़ंत शिकायत भी नहीं की गई है.' उन्होंने कहा कि वह आरोपों के लिए तभी जवाबदेह हैं, जब कोई शख्स शिकायत करे. इसलिए आरोप लगाने वाले उचित शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अदालत जा सकते हैं.

वॉइस क्लिप को लेकर बोले राहुल ममकूटाथिल

राहुल पर गंभीर आरोप लगाने वाले एक सोशल मीडिया वॉइस क्लिप के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी क्लिप बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. पत्रकारों से सवाल पूछते हुए राहुल ने कहा कि एक महिला ने विधायक मुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, मंत्री ए.के. ससीन्द्रन का वॉइस क्लिप भी सामने आया था, तब ये मीडिया का उत्साह कहां था?

प्रेस कॉऩ्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह जनता से भाग नहीं रहे हैं. वहीं एक महिला की ओर से राहुल के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक करके लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि अगर उनके पास कोई ऐसे आरोप हैं तो वे कानून की मदद लेकर सच सामने ला सकती हैं.

आरोपों को साबित करना महिला की जिम्मेदारी

राहुल ने आगे कहा कि अगर महिला ने उनके ऊपर कोई आरोप लगाए हैं तो उसे साबित करना महिला की जिम्मेदारी थी. शिकायत करने वाली महिला से उनकी अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, 'महिला ने बाकी बातचीत का खुलासा नहीं किया है, मैं भी ऐसा नहीं करूंगा.'

ये भी पढ़ें:- राज्यसभा से ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, विपक्ष के हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget