एक्सप्लोरर

Kerala: बदल जाएगा केरल का नाम! विधानसभा से पास हुआ प्रस्ताव, सीएम विजयन ने केंद्र से किया ये अनुरोध

Kerala Name Change: केरल विधानसभा से सीएम पिनाराई विजयन की ओर से पेश किया गया वह प्रस्ताव पास हो गया है जिसमें उन्होंने केंद्र से राज्य का नाम 'केरलम' करने का अनुरोध किया है.

Pinarayi Vijayan On Kerala Name Change: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार (9 अगस्त) को विधानसभा में राज्य का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केरल का आधिकारिक नाम बदलकर 'केरलम' किया जाए.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम विजयन ने कहा, ''इस सदन में नियम 118 के तहत एक प्रस्ताव पेश किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में हमारे राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर 'केरलम' किया जाए.''

मलयालम भाषा में राज्य का नाम 'केरलम'
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था और मलयालम भाषा में राज्य का नाम 'केरलम' है, जबकि संविधान की पहली अनुसूची में हमारे राज्य का नाम केरल लिखा गया है.

केंद्र सरकार से किया अनुरोध
विजयन ने कहा, ''यह विधानसभा सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत राज्य का नाम बदलने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करती है. सदन यह भी अनुरोध करता है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी भाषाओं में राज्य का नाम 'केरलम' रखा जाए.'

किसी दल ने नहीं किया विरोध
गौरतलब है कि विधानसभा से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है. किसी भी राजनीतिक दल ने इसका विरोध नहीं किया. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने इसमें किसी भी तरह का संशोधन न करने के लिए भी कोई सुझाव नहीं दिया.

यूसीसी के खिलाफ भी पारित हुआ था प्रस्ताव
इससे पहले मंगलवार को भी केरल विधानसभा ने केंद्र सरकार की समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया था. यूसीसी को लेकर सीएम ने संघ परिवार पर निशाना साधा था और कहा था कि संघ जिस यूसीसी की कल्पना कर रहा है, वह संविधान के अनुरूप नहीं है, बल्कि 'मनुस्मृति' पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- 'आर्टिकल 370 पर ब्रेक्जिट जैसे जनमत संग्रह का कोई सवाल ही नहीं है'- सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget