एक्सप्लोरर

केजरीवाल और कपिल मिश्रा सच्ची गुरु-शिष्य परम्परा की मिसाल हैं: योगेंद्र यादव

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल बनाम कपिल मिश्रा के बीच छिड़ी लड़ाई के बीच पूर्व आप नेता और स्वराज इंडिया पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव ने एक साथ दोनों पर निशाना साधा है. योगेंद्र ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा को सच्ची गुरु-शिष्य परम्परा की मिसाल बताया है.

योगेंद्र यादव ने तंज के लहजे में कहा कि कपिल की परफॉरमेंस देख कर लग रहा है कि गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया.

अपने एक दूसरे ट्वीट में योगेंद्र यादव ने कहा कि कपिल मिश्रा के लगाए आरोप पुराने जरूर हैं लेकिन गंभीर हैं. इन आरोपों की जांच होनी चाहिए. अपने इसी ट्वीट में उन्होंने लिखा 'ये एकतरफा अभियान क्यों, बीजेपी और कांग्रेस के काले धन पर चुप्पी क्यों?

योगेंद्र यादव के बयान की खासी अहमियत है, क्योंकि उन्हें एक सुलझे हुए राजनेता के तौर पर शुमार किया जाता है. उनका बयान ऐसे वक्त में आया जब कपिल मिश्रा के सहयोगी नील को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. नील की एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो योगेंद्र यादव के साथ दिख रहे हैं.

'आप' पर लगा हवाला के जरिए काले को सफेद करने का आरोप आपको बता दें पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने आज भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. कपिल मिश्रा ने पार्टी के चंदे में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए.

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हवाला के जरिए काले को सफेद करने का आरोप लगाया

इस खुलासे से पहले कपिल मिश्रा के घर पर एक प्रोजेक्टर भी लगाया गया था. पार्टी में चंदे की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने प्रजेंटेशन भी दी. पार्टी के चंदे पर खुलासा करने के बाद कपिल मिश्रा अचानक बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

कपिल मिश्रा ने पहले भी लगाए थे अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप  दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल पर पहले भी बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. राजघाट पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया था.

आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रही है बीजेपी- संजय सिंह कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि 50 करोड़ के जमीन सौदे के लिए अरविंद केजरीवाल ने मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लिए. इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने रिश्तेदारों को पद देना, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी के आरोप भी केजरीवाल पर लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget