एक्सप्लोरर

पूर्वांचली समीकरण पर भारी केजरीवाल फैक्टर, कांग्रेस के साथ लड़ी RJD के चार में से 3 उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग सभी पूर्वांचली सीटों पर आप का परचम लहराया. आरजेडी के लिए रहा जिसके चारों उम्मीदवारों की जमानत तो जब्त हुई ही, तीन को नोटा से भी कम वोट मिले.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल फैक्टर सभी समीकरणों पर भारी रहा. इन्हीं में से एक है पूर्वांचली समीकरण. केजरीवाल के सामने दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी पूर्वांचली वोट खींचने में नाकाम रहे वहीं कांग्रेस और बीजेपी जैसे राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन में लड़ रही बिहार की तीन पार्टियों का हाथ भी खाली रहा. जहां बीजेपी ने दो सीटें जेडीयू और एक सीट एलजेपी को दी थी वहीं कांग्रेस ने आरजेडी के लिए चार सीटें छोड़ी थी. लेकिन लगभग सभी पूर्वांचली सीटों पर आप का परचम लहराया. सबसे बुरा हाल आरजेडी का रहा जिसके चारों उम्मीदवारों की जमानत तो जब्त हुई ही, तीन को नोटा से भी कम वोट मिले.

कुछ पार्टियों को मिले नोटा से भी कम वोट बिहार की पार्टियां पहले भी दिल्ली का चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन इस बार इनका राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन था. बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ कर जेडीयू बुराड़ी, संगम विहार में और एलजेपी सीमापुरी में दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस खुद तो ज्यादातर सीटों पर तीसरे स्थान पर रही लेकिन उसकी सहयोगी आरजेडी उत्तम नगर, किराड़ी में पांचवे और पालम, बुराड़ी में चौथे स्थान से आगे नहीं बढ़ पाई. उत्तम नगर, पालम, किराड़ी में आरजेडी उम्मीदवारों को नोटा से भी कम भी वोट मिले.

आरजेडी के लिए तेजस्वी तो जेडीयू के लिए नीतीश कुमार ने किया प्रचार आरजेडी के सभी उम्मीदवारों के लिए तेजस्वी यादव ने वोट मांगे थे जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दिल्ली में प्रचार किया. बुराड़ी में नीतीश कुमार और अमित शाह की संयुक्त रैली भी हुई. कांग्रेस ने पूर्वांचली चेहरे के तौर पर कीर्ति आजाद को कैम्पेन कमिटी के प्रमुख बनाया था. लेकिन इन सबके बावजूद पूर्वांचलियों की पहली पसंद केजरीवाल ही बने.

आरजेडी ने कहा-हम विकल्प बने रहेंगे नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हम एक विकल्प बने रहेंगे. हर चुनाव अलग होता है. ये चुनाव बेहद ध्रुवीकरण के माहौल में हुआ ऐसे में नतीजों से हैरानी नहीं है. वहीं कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने कहा कि हमने बड़े लक्ष्य के मद्देनजर गठबंधन किया था, हम नतीजों का विश्लेषण करेंगे.

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 में से करीब 15 सीटें पूर्वांचल बहुल हैं जबकि आधी से ज्यादा सीटों पर पूर्वांचली वोटर जीत-हार तय करते हैं. विधानसभा चुनावों में इस वोट बैंक पर आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ इस बार भी बरकरार रही.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget