एक्सप्लोरर

केजरीवाल की घोषणा: एमपी में आलोक अग्रवाल होंगे सीएम पद के लिए आप का चुनावी चेहरा

केजरीवाल ने पार्टी के सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शासकीय स्कूलों की हालत बेहद खराब है.

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकते हुए घोषणा की कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल दल की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. केजरीवाल ने यहां पार्टी के राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में अग्रवाल के नाम पर औपचारिक मोहर लगायी. 51 वर्षीय अग्रवाल आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. वह जनवरी 2014 में आप में शामिल होने से पहले गैर सरकारी संगठन नर्मदा बचाओ आंदोलन के लिये भी काम कर चुके हैं. उन्होंने वर्ष 1989 में आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि हासिल की थी. इस मौके पर अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया. खास बात यह है कि इसे बाकायदा 100 रुपये के स्टाम्प पत्र पर नोटरीकृत हलफनामे के रूप में जारी किया गया. चुनावी घोषणा पत्र के 30 सूत्रीय वादों में सूबे के किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाना, कृषि क्षेत्र के लिये मुफ्त बिजली, युवा रोजगार सुरक्षा कानून का निर्माण और बेरोजगारों को 1500 रुपये से 3000 रुपये प्रति माह का जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाना प्रमुख हैं. इस बीच, केजरीवाल ने पार्टी के सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शासकीय स्कूलों की हालत बेहद खराब है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने खुला प्रस्ताव रखता हूं कि हम उन्हें सिखा सकते हैं कि सरकारी स्कूलों की हालत कैसे सुधारी जाती है. इस काम के लिये मैं दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को कुछ समय के लिये मध्यप्रदेश भेजने को भी तैयार हूं." उन्होंने चौहान को चुनौती भी दी कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसे विषयों पर मध्यप्रदेश की 15 साल पुरानी भाजपा सरकार और दिल्ली की तीन साल पुरानी ‘आप’ सरकार की योजनाओं पर उनसे सार्वजनिक मंच पर बहस करें. केजरीवाल ने दावा किया कि मध्यप्रदेश के आम नागरिकों को दिल्ली के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक दरों पर बिजली आपूर्ति की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget