एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy: तेलंगाना सीएम की बेटी के कविता से पूछताछ करेगी ED, करीबी बिजनेसमैन पहले से रिमांड पर

Delhi Liquor Scam: ईडी का बुलावा ऐसे समय में आया है जब कथित तौर पर कविता का करीबी बिजनेसमैन पहले से एजेंसी के पास रिमांड पर है. कविता पर साउथ कार्टेल का हिस्सा होने का आरोप है.

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (9 मार्च) को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले सीबीआई हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता पूछताछ कर चुकी है.

सीबीआई ने 12 दिसम्बर को हैदराबाद में के कविता से करीब सात घंटे तक दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ की थी.

कविता का करीबी ईडी हिरासत में
दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतों की जांच कर रहा है. एक दिन पहले ही दिल्ली की एक कोर्ट ने हैदराबाद के एक व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 13 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया था. अरुण को के कविता का करीबा माना जाता है. इसके साथ ही कोर्ट ने शराब कारोबारी अमनदीप ढल को 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. पिल्लई पर आरोप है कि उसने शराब नीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये भेजे थे.

साउथ कार्टेल का हिस्सा
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि बीआरएस नेता कविता "साउथ कार्टेल" का हिस्सा हैं, जिसने रिश्वत के जरिए दिल्ली की शराब नीति से बदलाव कर पैसा बनाया. नवंबर 2021 में शुरू की गई दिल्ली शराब नीति को पिछले साल आम आदमी पार्टी सरकार ने वापस ले लिया था. मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सीबीआई जांच के आदेश के बाद नीति को वापस लिया गया था.

ईडी और सीबीआई दोनों ने आरोप लगाया है कि "साउथ कार्टेल" लॉबी से रिश्वत की वजह से शराब नीति में संसोधन के समय अनियमितता बरती गई. साउथ कार्टेल में कथित तौर पर के कविवात, मगनुनता श्रीनिवासलु रेड्डी, आंध्र प्रदेश के वाईएसआरसीपी के एक सांसद शामिल थे.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी
शराब नीति मामले में दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. सिसोदिया को सीबीआई ने बीती 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक, सिसोदिया पर जांच में सहयोग न करने और सबूत मिटाने का आरोप है. 

यह भी पढ़ें

'बिना शर्त रिहा करें', मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget