एक्सप्लोरर

तेलंगाना में सीएम चंद्रशेखर राव ने भंग की विधानसभा, इसी साल चुनाव कराने की तैयारी

मुख्यमंत्री केसीआर ने हाल ही में टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं से चुनाव चर्चा करके तैयारियों का जायजा लिया था. इस बातचीत के दौरान पार्टी के कैंपेन को लॉन्च करने से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. केसीआर कैबिनेट ने समय से पहले विधानसभा भंग कर चुनाव कराने का निर्णय लिया है. तेलंगाना की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून 2019 तक था और तेलंगाना में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होने थे. केसीआर थोड़ी देर में इस फैसले की जानकारी राज्यपाल को देंगे. केसीआर की पार्टी टीआरएस चाहती है कि तेलंगाना में चुनाव में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ कराए जाएं.

काफी पहले शुरू हो गई थी तैरारियां बता दे कि चंद्रशेखर राव काफी दिनों से इस बारे में फैसला लोने की सोच रहे थे. इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थीं. हाल ही में मुख्यमंत्री केसीआर ने राज्य में मेगा रैली का आयोजन किया था. इसके साथ ही राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला भी किया था. केसीआर ने टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं से चुनाव चर्चा करके तैयारियों का जायजा लिया था. इस बातचीत के दौरान पार्टी के कैंपेन को लॉन्च करने से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा की गई.

क्या है विधानसभा की स्थिति? बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं. राज्य की वर्तमान स्थिति की बात करें तो तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पास 90, कांग्रेस 13 और बीजेपी के पास 05 सीटें हैं.

जनता को फैसले की वजह बतानी पड़ेगी: बीजेपी टीआरएस सरकार के इस फैसले के बाद बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिंम्हा राव ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''चुनाव को लेकर फैसले लेने का अधिकार टीआरएस का है. लेकिन इन्हें राज्य जनता को बताना पड़ेगा कि चुनाव जल्दी क्यों कराए जा रहे हैं? कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से भयभीत है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget