एक्सप्लोरर

UCC: समान नागरिक संहिता के सपोर्ट में आई AAP, कहा- सैद्धांतिक रूप से समर्थन लेकिन...

Uniform Civil Code: आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सैद्धांतिक रूप से वह UCC का समर्थन करती है लेकिन सभी धर्म संप्रदायों से चर्चा कर आम सहमति बनानी चाहिए

AAP On UCC: समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर आम आदमी पार्टी  ने बड़ा बयान दिया है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सैद्धांतिक रूप से वह UCC का समर्थन करती है लेकिन सभी धर्म संप्रदायों से चर्चा कर आम सहमति बनानी चाहिए.

आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा, सैद्धांतिक रूप से हम यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हैं. संविधान का अनुच्छेद 44 भी इसका समर्थन करता है. अनुच्छेद 44 कहता है कि UCC होना चाहिए लेकिन ये मुद्दा सभी धर्म संप्रदाय से जुड़ा है, इसलिए स्टेक होल्डर्स से आम सहमति बनानी चाहिए.

पीएम मोदी ने की यूसीसी की है वकालत

पीएम मोदी के बयान के बाद समान नागरिक संहिता पर देश भर में बहस तेज हो गई है. मंगलवार, 27 जून को भोपाल में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है. एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पायेगा क्या? तो ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा. 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह यूसीसी के मुद्दे पर मुसलमानों को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा, हमें ध्यान रखना चाहिए कि संविधान भी देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके पक्ष में है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस ने किया विरोध

पीएम मोदी के यूसीसी का जिक्र छेड़ने पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला. कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी एजेंडा लेकर आए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने माननीय प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करते हुए राष्ट्र को परिवार के बराबर बताया है. सामान्य रूप से देखने पर ये तुलना सही लग सकती है, लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का यूसीसी के पक्ष में मजबूती से बोलने का उद्येश्य मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, हेट क्राइम, भेदभाव और राज्यों के अधिकारियों को नकारने से ध्यान भटकाना है.

यह भी पढ़ें

UCC: पीएम मोदी ने फूंक दिया 2024 की लड़ाई का बिगुल! क्या बीजेपी ने चला दिया है ब्रह्मास्त्र?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: 'उनका अराजक आचरण संविधान को तार-तार कर रहा', बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
Live: 'उनका अराजक आचरण संविधान को तार-तार कर रहा', बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget