एक्सप्लोरर

कठुआ गैंगरेप: धमकियों से परेशान वकील ने कहा, केस की सुनवाई दूसरे राज्य में ट्रांसफर के लिए SC जाएंगे

कठुआ गैंगरेप कांड में पीड़ित पक्ष की वकील दीपिका सिंह राजावत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और निवेदन करेंगे की केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर किया जाए. हमारे सबूतों को देखा जाए. हमें धमकियां मिल रही है.

जम्मू: कठुआ गैंगरेप कांड में पीड़ित पक्ष की वकील दीपिका सिंह राजावत केस की सुनवाई दूसरे राज्य में करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगी. महिला वकील का दावा है कि गैंगरेप केस के आरोपियों को बचाने वाले उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं.

दीपिका सिंह राजावत ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और निवेदन करेंगे की केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर किया जाए. हमारे सबूतों को देखा जाए. हमें धमकियां मिल रही है.''

इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ की बार एसोसिएशनों के कुछ वकीलों द्वारा दीपिका सिंह राजावत को गैंगरेप पीड़िता के परिवार के तरफ से पेश होने से कथित रूप से रोकने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया था.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने एसोसिएशन के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि पीड़ित परिवार न्याय से वंचित नहीं हो और उनके लिए कोई बाधा नहीं खड़ी की जाए.

अदालत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर बार काउंसिल, जम्मू बार एसोसिएशन और कठुआ जिला बार एसोसिएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है क्योंकि अदालत के यह ध्यान में लाया गया था कि वकीलों ने आरोपपत्र दाखिल करने में बाधा पैदा की थी.

कठुआ गैंगरेप: धमकियों से परेशान वकील ने कहा, केस की सुनवाई दूसरे राज्य में ट्रांसफर के लिए SC जाएंगे

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रासना जंगल में जनवरी में घोड़ों को चराने गई आठ साल की लड़की लापता हो गई थी. उसका शव एक हफ्ते बाद बरामद किया गया.

बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर का दावा, मैं रेप के समय कानपुर में था

जांच में खुलासा हुआ है कि उसे एक मंदिर के अंदर बंधक बना कर रखा गया था और उसके साथ दुष्कर्म से पहले नशीली दवाएं दी गई और उसकी हत्या कर दी गई.

कठुआ गैंगरेप के बाद यह मामला सांप्रदायिक रंग ले चुका है. जम्मू में आरोपियों को बचाने के लिए नारे लगे. पिछले महीने हिंदू एकता मंच द्वारा आरोपी सात लोगों के समर्थन में कठुआ के हीरानगर इलाके में रैली निकाली गई थी. इस रैली में बीजेपी के दो मंत्री शामिल हुए थे. हालांकि अब विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी के दोनों मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा.

सूरत, कठुआ, उन्नाव रेप केस: निर्भया की मां बोली- बलात्कारियों को फांसी पर लटकाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget