एक्सप्लोरर

खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने वाली जम्मू कश्मीर की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020

रूही सुल्ताना ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कूड़े करकट और ऐसे सामान का प्रयोग किया, जो आम तौर पर लोग घरों से फेंक देते हैं.

श्रीनगर: शिक्षक दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 47 शिक्षकों को उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है. इनमें कश्मीर घाटी की 49 साल की शिक्षिका रूही सुल्ताना भी शामिल थीं. रूही को Creative and Innovative Approach Towards Teaching  के लिए पुरस्कार से नवाजा गया.

रूही सुल्ताना ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कूड़े करकट और ऐसे सामान का प्रयोग किया जो आम तौर पर लोग घरों से फेंक देते हैं. सरकारी स्कूल में शिक्षक होने के चलते उनके सामने हमेशा ज़रूरी सामान की कमी रहती थी, जिसकी वजह से वह बच्चों को अच्छे से नहीं पढ़ा पाती थी. इसलिए सुल्ताना ऐसे  सामान की मदद ली जिसे लोग कूड़ा कहते हैं.

रूही सुल्ताना घरों और दुकानों से खाली बोतल, डब्बे, प्लास्टिक और अन्य सामान इकट्ठा करती हैं. इस सामान की मदद से वह टीचिंग एड बना लेती हैं. इससे ना सिर्फ बच्चों को पढ़ना आसान हो जाता है, बल्कि बच्चे भी खेलो और पढ़ों (PLAY & LEARN) के तरीके से जल्दी सीख जाते हैं. आज घाटी के कई स्कूलों में रूही के तरीके से ही शिक्षक बच्चों को सिखा और पढ़ा रहे हैं.

रूही सुल्ताना राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कार लेना चाहती थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस साल का वितरण ऑनलाइन तरीके से हुआ और श्रीनगर में ही उनको सम्मानित किया गया.

रूही सुल्ताना की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 2008 में शिक्षा विभाग से जुड़ने के बाद भी उनकी अपनी शिक्षा नहीं रुकी. रूही सुल्ताना के पास आज कश्मीरी और उर्दू में मास्टर्स की डिग्री है, तो calligraphy और हिंदी में भी वह डिग्री ले चुकी हैं. इसी के साथ मध्य प्रदेश की भोज यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा इन इंक्लूसिव एजुकेशन भी किया है.

रूही की प्रतिभा को देखते हुए ही जम्मू-कश्मीर बोर्ड फॉर स्कूल एजुकेशन ने उनको जम्मू-कश्मीर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली  उर्दू, हिंदी और कश्मीरी भाषा की किताबें लिखने और उनको प्रकाशित करने की जिम्मेदारी भी दी है.

रूही के लिए सब से संतुष्टि देने वाला काम कोरोना लॉकडाउन में आया जब उनको प्रदेश के शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन क्लास के लिए कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अतरिक्त भार दिया. रूही की देख-रेख में रेडियो, टीवी और ऑनलाइन के जरिए बच्चों की पढ़ाई का कंटेंट तैयार हुआ.

इस काम में रूही के लिए जम्मू-कश्मीर में 4G पर लगा प्रतिबंध सबसे बड़ी बाधा बना और इस चुनौती को पार करने में रूही की टीम को सफलता भी मिली. रूही ने ऐसा कंटेंट तैयार किया जो प्रदेश के हर क्षेत्र में इस्तेमाल भी हुआ और 2G स्पीड पर भी काम कर गया.

यह भी पढ़ें:

भारतीय सेना ने पेश की मानवता की मिसाल, रास्ता भटके चीनी नागरिकों की बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget