एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया

J&K Police: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियो के साथ मुठभेड़ में हमारे दो जवानों के शहीद होने की खबर है. वहीं मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है.

Encounter In Jammu And Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां (Shopian) में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियो के साथ मुठभेड़ में हमारे दो जवानों के शहीद होने की खबर है. वहीं मुठभेड़ में एक  आतंकी भी मारा गया है. इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हम अभी अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ के दौरान सिपाही संतोष यादव (1RR बटालियन) मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये. वहीं सिपाही चवन रोनित तानाजी (1RR बटालियन ) की भी इसी ऑपरेशन में गोली लगने की वजह से शहीद हो गये हैं. शहीद हुये दोनों ही जवान 1 आर आर (राष्ट्रीय राइफल) से हैं. 

मुठभेड़ के दौरान लगी गोली

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में सेना के दो जवानों शहीद हो गये हैं. 

संवेदनशील इलाका है दक्षिणी कश्मीर

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर को काफी संवेदनशील इलाका माना जाताा है. अक्सर यहां पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं.  आपको बता दें कि फरवरी के पहले हफ्ते में ही सुरक्षा बलों ने  श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयैबा के दो आतंकवादी मार गिराये थे. 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) से थे. आतंकवादियों में से एक 29 जनवरी को अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या में शामिल था.

Maharashtra: अजीत पवार का बड़ा बयान, ‘मराठों को आरक्षण देने के लिए 50 फीसदी आरक्षण सीमा को हटाने की जरूरत’

Punjab Elections: वोटिंग से एक दिन पहले मुश्किलों में घिरे Navjot Singh Sidhu, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
मुंबई एयरपोर्ट से बड़ी खबर, उड़ान के लिए तैयार 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 हुईं Delay
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget