एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजीत पवार का बड़ा बयान, ‘मराठों को आरक्षण देने के लिए 50 फीसदी आरक्षण सीमा को हटाने की जरूरत’

Dupty CM Ajit Pawar on Reservation: अजीत पवार ने कहा- मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन अन्य समुदाय के आरक्षण में छेड़छाड़ किए बिना ऐसा होना चाहिए.

Dupty CM Ajit Pawar on Reservation: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि आरक्षण (Reservation) पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की आवश्यकता है, ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जा सके. साथ ही उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार से कानून में बदलाव करने का अनुरोध किया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन यह अन्य समुदायों के मौजूदा आरक्षण में छेड़छाड़ किए बिना होना चाहिए.

अजीत पवार ने क्या कहा?

वह छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर पुणे जिले की जुन्नर तहसील में शिवनेरी किले में बोल रहे थे. मराठा योद्धा शासक का जन्म 1630 में इसी किले में हुआ था. इस मौके पर पवार ने कहा, ‘‘मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए हम सभी की राय एक है. हमने (राज्य सरकार) इस उद्देश्य के लिए एक आयोग भी गठित किया था. बंबई उच्च न्यायालय ने हमारे पक्ष में फैसला दिया था लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि यहां महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग है तो कुछ अन्य राज्यों में अन्य समुदाय भी अपने लिए आरक्षण मांग रहे हैं. मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन अन्य समुदाय के आरक्षण में छेड़छाड़ किए बिना ऐसा होना चाहिए. आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा को हटाने की आवश्यकता है और केंद्र सरकार को इसके लिए कानून में बदलाव करने चाहिए.’’

कोरोना प्रतिबंधों पर क्या बोले अजीत पवार

जुन्नर क्षेत्र में उगाए जाने वाले अल्फांसो आम के बारे में पवार ने कहा, ‘‘जिला योजना समिति ने 27 लाख रुपये आवंटित किए है ताकि आम की इस किस्म को भौगोलिक संकेत (जीआई) का टैग मिले, जिसकी स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं.’’ कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने किले में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केवल 500 लोगों को अनुमति दी है जबकि ‘शिव ज्योति रन’ में केवल 200 लोगों को भाग लेने की मंजूरी दी गयी है.

महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए. शिवाजी महाराज के वंशज एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद संभाजी छत्रपति ने भी किले का संक्षिप्त दौरा किया.

यह भी पढ़ें-

Punjab Elections: वोटिंग से एक दिन पहले मुश्किलों में घिरे Navjot Singh Sidhu, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

Watch: मणिपुर में चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
PM मोदी का अपमान पड़ा भारी! बेंगलुरु में अभद्र टिप्पणी करने पर स्ट्रीट फूड वेंडर अरेस्ट
PM मोदी का अपमान पड़ा भारी! बेंगलुरु में अभद्र टिप्पणी करने पर स्ट्रीट फूड वेंडर अरेस्ट
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget